Home Blog Page 234

होमगार्ड से 6 लाख रंगदारी मांगने में पीडब्लूडी का क्लीनर दबोचा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होमगार्ड से 6 लाख रूपये की रंगदारी मांगने का आरोपी पीडब्लूडी का क्लीनर पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर निवासी अनिल कुमार जाटव पुत्र रामनरेश फतेहगढ़ में होमगार्ड है| अनिल नें थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे कहा कि 20 जून को वह अपनी दुकान जसमई दरवाजा जा रहा था, उसी दौरान अचानक ढिलावल तिराहे के निकट मंदिर के पास आरोपी शाहरुख खान पुत्र नियामत खां निवासी ढिलावल चार पहिया वाहन से खड़ा था| उसने स्कूटी के सामने वाहन रोंक दिया और जाति-सूचक गाली-गलौज कर 6 लाख की रंगदारी मांगी| पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है| आरोपी नें खुद को पीडब्लूडी कन्नौज का खुद को क्लीनर बताया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

प्रधान पर फायरिंग करनें का आरोपी बंदूक सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) लाइसेंसी बंदूक 12 बोर से प्रधान पर जानलेवा फायरिंग करनें के आरोपी को पुलिस नें असलह सहित गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी प्रधान आशुतोष मिश्रा पुत्र देवेन्द्र कुमार मिश्रा नें पुलिस को शिकायत की थी कि गाँव के ही आदर्श कुमार मिश्रा नें अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से उनके ऊपर जानलेवा फायरिंग कर गाली-गलौज किया| पुलिस नें मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आदर्श मिश्रा को गिरफ्तार कर बंदूक व दो खोखा 12 बोर बरामद किये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मक्का किसान परेशान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को दोपहर बारिश फिर शुरू हुई| बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दे दी है। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। रविवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं सड़कों पर कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ पसर गई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
दरअसल बीते कई दिनों से बूंदाबांदी रुक-रुक कर हो रही है| बीच-बीच में धूप भी निकल रही है| लेकिन मक्का किसानों के लिए बारिश नें माथे पर बल डाल दिया है| एक तरफ बारिश होनें से धान के लिए खेतों की जुताई होना शुरू हो गया है| वहीं मक्का किसान बारिश होंने और धूप ना निकलने से काफी परेशान है| दरअसल काफी जगह मक्का खेतों में पककर खड़ी है| वहीं काफी किसान मक्का काटकर उसे सूखा रहें हैं| लेकिन धूप ना निकलने से मक्का काली पड़ रही है| रविवार को दोपहर बाद फिर से बूंदाबांदी शूरू हुई| जिससे लोगों नें राहत की साँस ली लेकिन मक्का किसान परेशान नजर आये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

भाजपा नें सरकारी विभागों का निजीकरण कर आरक्षण किया शून्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन नें कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार नें सरकारी विभागों का निजीकरण कर आरक्षण को शून्य कर दिया है| जबकि मुस्लिम समाज के पसमादा समाज को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशहर के बढ़पुर एस्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शाकिर अली मंसूरी नें कहा कि ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज यह मांग करता है कि ओबीसी की जल्द जाति आधारित जनगणना हो, मुस्लिम समाज के पसमादा समाज को अलग से आरक्षण की व्यवस्था हो| एससी-एचटी की कई जातियां सूचीबद्ध नही है उन्हें सूचीबद्ध किया जाए| इसके साथ ही 11 बिन्दुओं पर बात की| प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी नें कहा कि यूपी के बंजारा, लोहार, जोगी को पिछड़ा वर्ग की सूची से हटाकर एससी-एचटी का दर्जा दिया जाये| वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अदनान शाकिर आदि रहे|

चिकित्सक बोले तनाव मुक्त जीवन के लिए योग बेहद जरूरी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सकों नें योगाभ्यास किया| चिकित्सकों नें कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है|
शहर के रेलवे रोड स्थित डा. चटवाल के अस्पताल परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास करने के लिए कई चिकित्सक व सामाजिक लोग एकत्रित हुए| योग शिक्षक रजनी अग्रवाल नें सभी को योगाभ्यास कराया| Kashvi Aesthetics Farrukhabadचिकित्सकों नें कहा कि जिस प्रकार योग भारत से पूरे विश्व में प्रसारित होकर अंतररराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है, निश्चित तौर पर सभी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। यह हमारे वसुधैव कुटुंबकम् के नारे की सार्थकता को प्रदर्शित कर रहा है। नियमित योगाभ्यास हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकारों को दूर करने में निश्चित रूप से सहयोग करता है तथा हमारा मन एवं शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान डा. रविन्द्र कुमार यादव, डॉ. कुलदीप राजपूत, डा. मनोज चतुर्वेदी , डा. आनन्द बुंदेला, डा. आनन्द शुक्ला, डॉ. मिथिलेश शाक्य, डॉ. शरद अग्निहोत्री, गौरव दीक्षित, जलज चतुर्वेदी , विनीत कुमार तिवारी, राजन सिंह, शिवम दीक्षित , अंकित शाक्य आदि रहे|

लोहिया के सर्जन मेजर रोहित तिवारी को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महिला के पेट में घूसी प्लेट को आपरेशन कर उसे सकुशल निकाल कर गरीब महिला की जाँच बचाने वाले लोहिया अस्पताल के सर्जन मेजर रोहित तिवारी को सम्मानित किया गया| उन्होने कहा कि वह इस तरह के आपरेशन कई बार कर चुके हैं |
Kashvi Aesthetics Farrukhabadसनातन संघर्ष समिति के पदाधिकारी लोहिया अस्पताल पंहुचे| जहाँ उन्होंने सीएमएम अशोक प्रियदर्शी के कक्ष में डा. रोहित तिवारी को शिवम दुबे, संजीब त्रिपाठी, सभासद अनिल तिवारी आदि ने पटका पहनाकर और तिरंगा भेट कर स्वागत किया| डा. रोहित तिवारी नें कहा कि इस तरह के कार्य उनके भीतर ऊर्जा का संचार करते है| वह आगे भी मरीजों को बेहतर सेवा देते रहेंगे| दरअसल बीते 31 मई को खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से महिला के पेट में प्लेट घुस गयी थी| जिसका आपरेशन करके उसकी जान बचायी गयी| जिसकी काफी सराहना हुई थी| समिति के लोगों नें गरीब महिला की आर्थिक मदद भी की| रामवीर सिंह चौहान,नीरज कटियार, आशु राठौर, मलय कटियार, राहुल उपाध्याय, गौरव सक्सेना, हिमांशु श्रीवास्तव, जादूगर करुणाशंकर गोगा अभिषेक बाजपेई शशांक राजपूत विकास गुप्ता आदि रहे|

जहरीला पदार्थ खानें से महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जहरीला पदार्थ खानें से महिला की हालत बिगड़ गयी| पहले महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से लोहिया भेजा गया| लोहिया अस्पताल में महिला नें दम तोड़ दिया |
Kashvi Aesthetics Farrukhabadकोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर निवासी 38 वर्षीय सोनम पत्नी मुकेश उर्फ बब्लू जाटव सुबह लगभग 11 बजे घर में अचानक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| आनन-फानन में परिजन पहले निजी अस्पताल लेकर आये लेकिन चिकित्सक नें जहाँ हालत ज्यादा नाजुक होनें पर लोहिया भेजा गया| लोहिया में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| लोहिया से पुलिस को सूचना दी गयी| मृतका सोनम पुत्री गुरुचरण निवासी औरंग गुरुस्वामी थाना बिल्हौर 2003 में मुकेश से हुई थी| बबलू का सोनम से दूसरा विवाह हुआ था| पहली पत्नी की मौत साल 2001 में हो गयी थी| पहली पत्नी का एक पुत्र ऋषभ है जिसकी डेढ़ माह पूर्व शादी हुई थी। मृतका के 18 वर्षीय पुत्र विनय व पुत्री 6 वर्षीय अंशिका है| मृतका की सास शकुंतला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा उदय पाल सिंह राजावत ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


समाधान दिवस में 94 शिकायतों में 7 का निस्तारण

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सीडीओ के द्वारा की गई 94 शिकायत की गयी जिसमे से 7 को मौके पर समाधान हो सका |
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व उप जिलाधिकारी अतुल कुमार व क्षेत्राधिकार अजय वर्मा नें तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे राजस्व विभाग 39, पुलिस विभाग 14, विकास विभाग 16, विद्युत विभाग 4, खाद्य रसद विभाग 3 व 18 शिकायतकर्ता पहुंचे| सीडीओ अरविंद शुक्ल के बची हुई गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर भेजें| तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अनवर अली, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, सचिव नौशाद, सचिव अशोक, सचिव राजीव सुमन, थानाध्यक्ष राजेपुर नवीन कुमार, थानाध्यक्ष मोनू शाक्य रहे| मौके पर रहे 94 शिकायतकर्ता पहुंचे, 7 को न्याय मिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा के द्वारा 150 लोगों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

फर्रुखाबाद में चहुंओर हुआ योग, निरोग रहने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को पूरा जनपद योगमय हो गया था। जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन व प्राणायाम का प्रयोग कर निरोग रहने का मंत्र सीखा।
लगभग सभी पार्क व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में योग शिविर आयोजित थे। सुबह छह से सात बजे तक लोगों ने योगासनों, व्यायाम व प्राणायाम का प्रयोग किया। शहर के सातनपुर मंडी में योग कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, मंडलायुक्त कानपुर मंडल विजयेंद्र पांडियन,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसपी आरती सिंह आदि नें दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी नें सभी को योग कराया| योग शिविर में कुल 950 प्रतिभागियों द्वारा कामन योग प्रोटोकाल का अभ्यास किया गया| योग सप्ताह में आयोजित विभिन्य प्रतियोगिताओं के 41 विजेताओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया| इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल अदि रहे| पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नेने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया|
सीपी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सीपी इंटरनेशनल एस्कूल में 11 वें योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ| योग प्रशिक्षक रामकृपाल मिश्रा ने सभी को योग कराया| जिसमे ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन आदि आसन कराये| निर्देशक डा. मिथिलेश अग्रवाल ने सभी को योगाभ्यास करनें की सलाह दी| उप निदेशक अंजू राजे ,प्रधानाचार्य संजय विष्ट आदि रहे|
पतंजलि योग पीठ ने कराया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग पीठ की ओर से योग दिवस पर मधुर मिलन गेस्ट हाउस में डॉ.विपुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। योग शिक्षक मुन्नालाल ने कई दर्जन योग व्यायाम कराए।मंच पर कई योग शिक्षक मौजूद रहे। योग शिक्षक राकेश द्विवेदी, योग शिक्षक पूनम सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, सीपी बॉथम, डा.अजय कुमार, डा. लल्ला बाबू, ब्रजेश गंगवार, सरदार सतनाम सिंह, शीतल गुप्ता, गोपालजी टंडन सहित सभी ने योग प्राणायाम की व्यवस्था का संचालन किया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

आखिर कहाँ गायब हुआ रात को चमकने वाला कीट,जो कुदरत से पाया नायाब तौफा

डेस्क:रात में पेड़-पौधों के आसपास चमकते हुए जुगनुओं के बारे में तो हम सभी ने देखा और सुना है परन्तु आज कल के बच्चे शायद ही कुदरत का इस छोटे से जुगनू को मिले अनमोल तौफे के बारे में जानते होगे|इनकी संख्या शहरों में तो पहले ही बहुत कम ही दिखाई देते हैं लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में इनकी संख्या ना के बराबर हो गई है|

चमकने वाले जुगनुओ की खोज वर्ष 1667 में रॉबर्ट बायल नाम के एक वैज्ञानिक ने की थी। पहले यह माना जाता था कि जुगनुओं के शरीर में फास्फोरस होता है और इसी की वजह से ये चमकते रहते हैं लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इस बात को नकार दिया और बताया कि जुगनू फास्फोरस की वजह से नहीं बल्कि ल्युसिफेरेस नामक प्रोटीनों के कारण चमकते हैं।जुगनुओं के चमकने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य अपने साथी यानी मादा जुगनुओं को आकर्षित करना और अपने लिए भोजन तलाशना होता है।जुगनूओं की चमक तीन तरह के रंग की होती है- हरा,पीला और लाल। मादा जुगनू जंगलों में पेड़ों की छाल में अपने अंडे देती है।आपको जानकर हैरानी होगी कि जुगनूओं के अंडे भी चमकते हैं।परन्तु आजकल रात में जुगनुओं का दिखना कम हो गया है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण में बदलाव और उनके प्राकृतिक आवासों का नुकसान है।कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग, प्रकाश प्रदूषण और आवासों का विनाश जुगनुओं की संख्या में कमी के मुख्य कारण हैं|जुगनू विशेष रूप से आर्द्रभूमि, घास के मैदानों और जंगलों में रहते हैं और इन आवासों का विनाश उनके लिए खतरा पैदा करता है|रात में कृत्रिम प्रकाश जुगनुओं के संभोग चक्र में बाधा डालता है जिससे उनके लिए साथी ढूंढना और प्रजनन करना मुश्किल हो जाता है|जलवायु परिवर्तन भी जुगनुओं के जीवन चक्र और आवासों को प्रभावित करता है,जिससे उनकी संख्या में गिरावट दिन प्रतिदिन आती चली जा रही है|