शराब ना देनें पर सेल्समैंन को उतारा था मौत के घाट, दो कैंटीन संचालक गिरफ्तार

0
535

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सेल्समैन द्वारा शराब ना देनें से खफा कैटिन संचालक नें साथी के साथ मिलाकर उसकी नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी| पुलिस नें मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 40 वर्षीय शिवरतन पाल तहसील से चिलसरा रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। बीते 16 जून रविवार सुबह लगभग 10 बजे ठेका खुला तो शिवरतन का शव पड़ा मिला था। मृतक शिवरतन के भाई राकेश कुमार ने ठेका मालिक भगवादास शिवानी व पुत्र प्रभुदास शिवानी पर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था| पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई थी| पुलिस की जाँच में शराब ठेके के निकट कैंटीन का संचालन करनें वाले शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगसपुरा कोहना निवासी विनोद यादव पुत्र वीरभान व शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी प्रदीप पुत्र दुर्गाप्रसाद को पुलिस नें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार आरोपी कई सालों से कैंटीन का संचालन कर रहे थे| आरोपियों के अनुसार मृतक सेल्समैंन शराब पीने का आदी था और ठीक से शराब की बिक्री नही करता था| जिसकी शिकायत ठेका मालिक भगवादास शिवानी से की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया| सेल्समैंन के शराब ना देने से ग्राहक वापस लौट रहे थे| 14 जून को सेल्समैंन शिवरतन नें शराब पी रखी थी| उसने ठेका भी बंद कर दिया था| जिस पर आरोपी विनोद यादव व प्रदीप नें कैंटीन पर रखकर शराब बिक्री करनें के लिए मांगी और जब सेल्समैंन नें मना कर दिया तो गाली-गलौज करने लगा, जिस पर कैंटीन संचालक प्रदीप व विनोद नें उसे धक्का दे दिया, जिससे शिवरतन गद्दी से नीचे गिर गया| विनोद नें उसका नाक मुंह दबा दिया और प्रदीप नें हाथपकड़ लिए जिससे उसकी मौत हो गयी| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सेल्समैंन की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]