Home Blog Page 229

कुलदीप गंगवार ऑपरेटिव बैंक के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है|
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार का अभिनंदन किया तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर नवनिर्वाचित बैंक अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा सहकारिता उत्तर प्रदेश की एक बहुत बड़ी संस्था है उत्तर प्रदेश में जब पहली बार मुलायम सिंह यादव सहकारिता मंत्री बने तो उन्होंने सहकारिता के उत्थान के लिए नहीं बल्कि निजी स्वार्थ के लिए सहकारिता विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया लेकिन बाद में अखिलेश यादव की सरकार में सहकारिता में भ्रष्टाचार और धांधली जारी रही लेकिन 2017 में योगी सरकार की अस्तित्व में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संगठन Kashvi Aesthetics Farrukhabadने मिलकर किसके उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए सहकारिता को पुनर्जीवित करने के लिए ऐतिहासिक और ठोस कदम उठाए गए| आज पूरी तरह से उत्तर प्रदेश का सहकारिता विभाग समाजवादी पार्टी से मुक्त हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को दूसरी बार कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं सपा हतास और निराश है | एक विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता का विशेष योगदान होता है आगे आने वाले समय में सहकारिता के क्षेत्र में सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। आगामी पंचायत और विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इसी तरह से जीत का सिलसिला जारी रखेगी। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश द्विवेदी,सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, कन्नौज जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. भूदेव सिंह राजपूत, राहुल राजपूत, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शंकर सिंह,प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे। संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया|

बच्चों के भव्य स्वागत की तैयारी, उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय स्कूलों में एक जुलाई से शुरू हो रहे शिक्षण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। एक जुलाई को स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत भी किया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
20 मई से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन, गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। अब एक जुलाई से विद्यालय में बच्चों के आने पर चहल-पहल शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व विद्यालय सहित कक्षा-कक्षों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा चुका है। अब पहले Kashvi Aesthetics Farrukhabadदिन विद्यालय आने वाले बच्चों के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में कुल 1576 परिषदीय विद्यालय हैं| जिसमे 263 कम्पोजिट विद्यालय हैं|
41 विद्यालयों में अधिकारियों की डियूटी
1जुलाई को खुलने वाले परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के स्वागत के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें आदेश जारी किया है| जिसमे 41 विद्यालयों में विभिन्य विभागों के अधिकारियों की डियूटी लगायी गयी है| जिसमे सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि प्रमुख रूप 41 अधिकारी नामित किये गये हैं| जिनको आवंटित किये गये विद्यालय में मौजूद रहकर आने प्रथम दिवस पर आनें वाले छात्रों का रोली टीका लगाकर स्वागत करना है| इसके साथ ही विद्यालयों को फूल, पत्तो, रंगोली,गुब्बारा आदि से सजाना भी है| प्रथम से मध्यान भोजन में हवला, खीर बनानें के आदेश दिये हैं| बढ़पुर व्लाक के ग्राम निनौआ में खुद जिलाधिकारी रहेंगे|
दर्जनों विद्यालयों में गंदगी का अम्बार, खड़ी घास
गंगापार क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में 1 जुलाई को लेकर कोई तैयारी नजर नही आयी| विद्यालयों में गंदगी का अम्बार है| विद्यालयों के बाहर गंदगी नजर आयी वहीं बड़ी-बड़ी घास नजर आयी| जिस पर अधिकारियों नें नजर नहीं डाली | अमृतपुर के विद्यालय रोशननगला में स्कूल जानें वाले मार्ग पर घास नजर आयी| हमीरपुर परतापुर में मुख्य द्वारा पर गंदगी दिखी|


बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर,इस सप्ताह अच्छी बारिश का पूर्वानुमान

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में जून तक मानसून के आ जाने की संभावना व्यक्त की है। उसके पहले अलग- अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व बारिश हाेने का अनुमान था|जिले में रविवार को हुई भारी बारिश से सोमवार को पारा नीचे गिरा।अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस में हल्की राहत आमजन को रही।हालांकि धूप-छांव का भी दौर जारी रहा।गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हवा चलने के कारण गर्मी का भी प्रभाव बीते दिनों की अपेक्षा कुछ हद तक काफी कम रहा। अभी बारिश से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा है, लेकिन खेतों में नमी हो जाने से मक्का व सब्जियों की दो- तीन दिन सिंचाई करने से किसान अवश्य बच गए हैं।

अभिव्यक्ति की कवि गोष्ठी में गूंजे कविता के स्वर


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में साहित्यिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यरत अभिव्यक्ति संस्था की ओर से काव्य जागरण गोष्ठियों की श्रृंखला का तीसरा कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया‌, यह आयोजन संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ गजलकार नलिन श्रीवास्तव के श्याम नगर स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ।
नलिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर में साहित्यिक जागरूकता बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है। अभिव्यक्ति संस्था ने यह पहल उन रचनाकारों को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की है, जिन्हें अक्सर सार्वजनिक गोष्ठियों में अवसर नहीं मिल पाता। गोष्ठी की विशेषता यह है कि प्रत्येक आयोजन में दो नए युवा रचनाकार और दो वरिष्ठ रचनाकारों को आमंत्रित किया
जाता है, जबकि दो रचनाकार से स्थायी रूप से जुड़े रहते हैं। रविवार को हुए गोष्ठी वरिष्ठ गीतकार राम शंकर अवस्थी ये अबोध की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निमिष टंडन, वैभव सोमवंशी, उपकार मणि उपकार ,नलिन श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया ।

मिश्रा गुट को छोड़ व्यापारी आल इंडिया व्यापार मंडल में शामिल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मिश्रा गुट को बड़ा झटका देकर कई प्रमुख व्यापारियों नें फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे संगठन की मजबूती बढ़ी है|
शहर के साहबगंज चौराहा स्थित रवि चौहान के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें फ़ेडरेशन आफ आल इण्डिया व्यापार मंडल की बैठक में मिश्रा गुट को छोड़कर आये राजू भारद्वाज को नगर महामंत्री, रवि भारद्वाज को नगर उपाध्यक्ष, कुल भूषण श्रीवास्तव को साहब गंज व्यापार मंडल का अध्यक्ष, अंकुर जैन को महामंत्री, नीरज गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने सभी पदाधिकारियों सदस्यता ग्रहण करायी।
वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता , जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार गिहार,सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह, नगर अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा , जिला उपाध्यक्ष रचित अग्रवाल, जिला मंत्री दीपक गवरानी, जिला मंत्री शरद गुप्ता, जिला मंत्री मनोज दीक्षित आदि रहे|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

घर के बाहर खड़ी शिक्षक की कार आग लगने से धूं-धूं कर जली

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर के बाहर खड़ी शिक्षक की कार में संदिग्ध हालत में आग लग गयी| जिससे कुछ देर में ही कार धूं-धूं कर जल गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की|
थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संजय गुप्ता शिक्षक हैं| शनिवार को वह विद्यालय से घर वापस आये तो कार घर के निकट खड़ी कर दी थी| रविवार को उन्हें कार में आग लगनें की सूचना मिली| जब तक संजय गुप्ता मौके पर पंहुचे तब तक आग जलकर राख हो गयी थी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की, लेकिन यह पता नही चला की आग कैसे लगी|


Kashvi Aesthetics Farrukhabad

घर में घुसकर लड़की से की छेड़छाड़ में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करनें में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस नें एफआईआर दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 19 वर्षीय युवती घर में अकेली थी | उसका छोटा भाई सो रहा था| उसी दौरान एक शराबी युवक उसके घर के दाखिल हो गया| उसने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी| चीख-पुकार सुनकर युवती का छोटा भाई जाग गया और उसने आस-पास के लोगों को मौके पर बुला लिया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया|
थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई, मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है|


एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के विजय शंकर तीसरी बार अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश एक्सरे एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के विजय शंकर तिवारी तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये हैं| पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करनें की नसीहत दी गयी है|
लोहिया अस्प्ताल के सभागार में आयोजित संगठन के द्विवर्षीय अधिवेशन व चुनाव का आयोजन किया गया| चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी व सह चुनाव अधिकारी प्रमोद दीक्षित रहे| पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश एक्सरे एक्सरे टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाह रहे| जिसमे संगठन के तीसरी बार विजय शंकर तिवारी अध्यक्ष चुने गये| अनीता सिंह को उपाध्यक्ष, सचिव कपिल शर्मा , संगठन मंत्री अरुण कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आकांक्षा बाथम को दी गयी| इस दौरान वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सारस्वत, मनोज कुमार बाथम, नरजीत कटियार, विकास दिवाकर आदि रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, राहगीरों को मुश्किल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को हुई झमाझम बरसात से शहर जलमग्न हो गया। रुक-रुककर हुई बरसात होने से जगह-जगह जलभराव हो गया और इस कारण दिन में यातायात भी प्रभावित रहा। निचले इलाकों में अधिकांश लोगों को घरों में भरे पानी को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। हाल में ही पालिका द्वारा कराई नाली-नालों की सफाई भी इस बरसात ने पोल खोल दी। बरसात ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। जगह-जगह जलभराव और गंदगी के हालातों ने दिन में लोगों को आवागमन की दिक्कतों से रूबरू कराया। 
बरसात ने शहर के सभी लिंक मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। हालात यह थे कि शहर की कुछ सड़कें तालाब की तरह दिखीं, तो गलियां नालों में तब्दील नजर आईं। घरों में बारिश का पानी भरने से लोगों को पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। नौकरी पेशा लोगों के साथ-साथ आवश्यक कार्यो को निपटाने घरों से निकले लोगों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ा। बाजार भी जलभराव से प्रभावित रहे। 
वाहनों के इंजन देते रहे धुआं
Kashvi Aesthetics Farrukhabadवर्षा से हुए जलभराव के चलते रविवार को शहर के कई मार्ग पर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दुपहिया वाहनों के इंजन में पानी भर गया। ऐसे में उन्हे अपने वाहनों को पानी में उतर कर खींचना पड़ा। लोग धीरे-धीरे जलभराव से गुजरकर मार्ग तय कर सके।
भीषण गर्मी से मिली राहत
बरसात होनें सेमौसम खुशनुमा हो गया| लोगों को गमरी सेराहत मिली| बीते दिन तो गर्मी से लोग बेहाल हो गये थे|

पुठरी हत्याकांड: हत्यारोपी के पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते शनिवार को नवाबगंज के राम नगर पुठरी में हुए गोली कांड में जहाँ एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी , जबकि युवक की बहन व चाचा को भी गोली लगी जिनका सैफई में इलाज चल रहा है| पुलिस नें बीती देर रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारकर घायल कर दबोच लिया| कुल मिलाकर 5 आरोपी पुलिस के हिरासत में है|
थाना नवाबगंज के ग्राम राम नगर पुठरी निवासी 17 आकाश राजपूत के पिता उमेश चन्द्र राजपूत नें मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे उमेश नें गाँव के ही सतनाम सिंह, सत्यवीर उर्फ शेर सिंह, अनार सिंह पुत्र ओमकार सिंह, अमर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सतनाम सिंह व ओमकार सिंह के खिलाफ खेत पर कब्जे के विवाद में फायरिंग कर उमेश के पुत्र आकाश की हत्या कर पुत्री पलक व भाई महावीर पुत्र रामप्रकाश को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया | बीती रात पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगायीं गयीं| पुलिस ने आरोपी बीती रात नवाबगंज के हददुआ चौराहे के पास पुलिस को तीन बदमाश असलह लेकर भागते मिले| पुलिस नें उनकी घेराबंदी की| पुलिस के अनुसार हथियारबंद बदमाशों नें पुलिस पर फायरिंग कर दी, जबाबी फायरिंग में रामनगर पुठरी हत्याकांड का आरोपी सत्यवीर उर्फ शेर सिंह के पैर मे गोली लगी| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| इसके साथ ही पुलिस नें अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है|
अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ एक आरोपी को दबोचा है जिसके पैर में गोली लगी है| अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से एक बंदूक व एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए है |अन्य बैधानिक कार्यवाही की जा रही है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad