फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शनिवार को जिलाधीश आशुतोष कुमार द्विवेदी नें अधिकारियों के साथ 57 बीघा में फैली कुठिला झील का निरीक्षण किया| जहाँ उसके सौन्दरीकरण की रूप रेख तैयार करनें का मंथन किया| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ वन विभाग रेंजर पीयूष कठेरिया, रेंजर अनूप सिंह, पर्यटन विभाग से दीप्ति बख्श झील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम नें झील की साफ सफाई के निर्देश दिये और बताया कि यहां जल्द ही होम स्टेट बनाया जाएगा जिससे आने वाले पर्यटक यहां की सुंदरता को देख सकें| इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए झील के चारों तरफ फल और फूलदार पौधे बिजली की व्यवस्था और अंदर पक्षियों के बैठने के लिए टीले भी बनाए जाएंगे। कुठला झील के अंदर फैली जलकुंभी की साफ सफाई के निर्देश दे दिये गए हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि सर्दी के मौसम में इस झील में साइबेरियन पक्षी आते हैं जो सर्द का मौसम बीतते ही अपने आए स्थान पर वापस लौट जाते हैं| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि झील को होम स्टे बनेगा बाहरी व्यक्तियों के रुकने के लिए उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था हो सके| एसडीएम अमृतपुर अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, डीएफओ राजीव कुमार रहे| 






थाना नवाबगंज के ग्राम राम नगर पुठरी निवासी राम प्रकाश राजपूत के परिवार से गाँव में ही रंजिश चलती है| परिजनों से मिली जानकारी गाँव के ही कुछ लोगों से रंजिश चलती है| रामप्रकाश के पुत्र 40 वर्षीय महावीर ने बताया कि पिता रामप्रकाश के साथ खेत को लेकर झगड़ा हुआ था| जिसकी रंजिश आरोपी मानते है| शनिवार को दोपहर बाद आरोपी रामप्रकाश के घर में असलह लेकर पंहुचे और ताबड़तोड़
फायरिंग कर दी| जिससे महावीर के सीधे हाथ में गोली लगी| इसके बाद महावीर के भतीजे 17 वर्षीय आकाश राजपूत पुत्र उमेश चंद्र व 15 वर्षीय पलक राजपूत पुत्री उमेश चन्द्र के भी गोली लगी| आकाश के पेट में गोली मारी| सभी को सीएचसी नवाबगंज लाया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में आकाश को ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल पलक को सैफई रिफर किया गया| वहीं घायल महावीर राजपूत को ईएमओ डा. अमन नें

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/भोगांव संवाददाता) बुआ के घर आयी बालिका अचानक गायब हो गयी| उसका शव जनपद मैनपुरी में नहर किनारे पड़ा मिला| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|