ई-रिक्शा ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

0
558

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ई-रिक्शा नें बाइक सबार दो युवकों के टक्कर मार दी| जिससे दोनों घायल हो गये| गंभीर रूप से घायल एक युवक को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया सठैया निवासी 26 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र राकेश अपने साथी आकाश के साथ बाइक से दावत खाने जा रहा था गांव में ही मंदिर के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा ने राहुल राजपूत की बाइक में टक्कर मार दी जिससे राहुल राजपूत व उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल राहुल राजपूत को लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवनीत कुमार ने युवक राहुल राजपूत को मृत घोषित कर दिया। पत्नी आकांक्षा व मां विमला देवी समेंत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। लोहिया पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]