Home Blog Page 225

फर्रुखाबाद संस्कार भारती के अध्यक्ष बने अनिल प्रताप सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद संस्कार भारती का चुनाव सम्पन्न कराया गया| जिसमे अनिल प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है|
मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड विनोद द्विवेदी ने संस्कार भारती समिति इकाई के नवीन निर्वाचित अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा, बंटी कोषाध्यक्ष एवं कला विभाग संयोजक प्रमुखों को लोकतंत्र प्रणाली से चुनाव करते हुए उन्होंने कहा की रामराज की तरह भारत लाल को खड़ाऊ के समान दायित्व ग्रहण कर कला के माध्यम से समाज में कार्य सेवा भाव के साथ सौपा| उन्होंने कहा संस्कार भारती कला के साथ-साथ वैचारिक चिंतन की संस्था है| वह समाज परिवर्तन एवं नवभारत के निर्माण में Kashvi Aesthetics Farrukhabadकार्य कर्ताओं कला साधको का सम्मान मेंअंतिम व्यक्ति के कला साधको का निर्माण कर उनका सम्मान करें सभी सदस्यों को अपने-अपने संकल्पों के साथ दायित्व पर ग्रहण कराया| प्रान्तीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, प्रान्तीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराया और वर्ष2025 – 26 के पदाधिकारी का चुनाव किया
अध्यक्ष:- अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र नाथ मिश्र, प्रचार प्रमुख कुलभूषण, श्रीवास्तव,कला विभाग संयोजक
मंचीय कला:- नवीन मिश्र नब्बू
साहित्य कला:- महेश पाल सिंह उपकारी
लोक कला:- शशिकांत पाण्डेय
दृश्य कला:- अर्पण शाक्य
कला धरोहर:- भूपेन्द्र प्रताप सिंह
कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर ध्येय गीत के साथ किया गया समापन वंदे मातरम गीत के साथ किया गया| प्रान्तीय कोषाध्यक्ष समरेंद्र शुक्ला, आदेश अवस्थी, रविंद्र भदौरिया, डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव, डॉक्टर नवनीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण श्रीवास्तव, नरेंद्र नाथ मिश्र, अर्पण शाक्य, अनुभव सारस्वत,गौरव मिश्रा, दीपक रंजन सक्सेना, नवीन मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह, उपकारी शिवम दीक्षित, अनुराग पांडेय, रिंकू दिनेश अवस्थी, रजनी लौगवानी, नेहा श्रीवास्तव आदि रहे |

यूपीएमएसआरए के संगीत त्रिपाठी अध्यक्ष व कपिल सचिव मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की 36वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई| बैठक में कमेटी की घोषणा भी की गयी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित होटल में बैठक आहूत की गयी| जिसमे में आईएमए के सचिव डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, नीमा से अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र यादव, सचिव डॉ. शरद अग्निहोत्री, आईडीए से डॉ. प्रदीप मोहन माथुर ने बैठक में विचार रखे| आईएमए के अध्यक्ष डॉ. बिपुल अग्रवाल ने शहर से बाहर होने के कारण वीडियो कॉल के द्वारा सभी दवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया| बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में लखनऊ से आये यूपीएमएसआरए के जनरल सेक्रेटरी विमेश मिश्रा व हेमंत सिंह की निगरानी में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया| इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया| जिसमें संगीत त्रिपाठी अध्यक्ष तथा एफएआरएआई के जीसीएम कपिल दिवाकर सचिव चुने गये | भूपेंद्र सिंह, रबसान अली उपाध्यक्ष,रोशन यादव, हिमांशु दुबे सह सचिव, अभिषेक शुक्ला कोषाध्यक्ष व अनूप द्विवेदी, प्रियांक पाण्डेय, शिवेंद्र शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, प्रखर वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, प्रशांत तिवारी, समर सिंह को सदस्य चुना गया| पर्यवेक्षक हेमंत सिंह ने आने वाली 9 जुलाई को होने वाली ऑल इंडिया स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी|

करंट से युवक नें दम तोड़ा, डूबने से किशोर की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) दो अलग-अलग हुई घटनाओं में करंट लगने से युवक की मौत हुई है| परिजनों में कोहराम मच गया |
थाना जहानगंज के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी अमर सिंह सक्सेना का 14 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सुबह काली नदी में मछली पकड़ते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर उपचार के लिए छिबरामऊ लेकर गये जहां डाक्टर ने म्रत घोषित कर दिया| जहानगंज पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
करंट लगने से युवक की गयी जान
थाना कमालगंज के ग्राम नगला दाऊद निवासी 20 वर्षीय आफताब पुत्र मुजीबुर्रहमान कमालगंज अपने दोस्त के यहाँ गया था, जहाँ कूलर से चिपक गया, तत्काल उसे सीएचसी कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर मान सिंह वर्मा ने मृत घोषित कर दिया|

सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल के योगेश गुप्ता अध्यक्ष, देवेन्द्र व संजीब महामंत्री मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल चौराहे पर पहली बार व्यापार मंडल की एंट्री हुई| जिसमे कमेटी घोषित की गयी| व्यापार मंडल की कमेटी का गठन होनें से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह नजर आया| सभी व्यापारियों नें संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया|
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की बैठक व्यापारी योगेश गुप्ता के सेंट्रल जेल स्थित प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई| जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने जिला ममंत्री विमलेश मिश्रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह आदि की मौजूदगी में कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे मेडिकल संचालक योगेश गुप्ता को सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया| इसके साथ ही महामंत्री के पद पर देवेन्द्र सक्सेना(पिंटू), संजीब कुमार त्रिपाठी की ताजपोशी हुई| दुर्गेश राठौर को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार को मीडिया प्रभारी, संजय ठाकुर उपाध्यक्ष, आलोक कटियार संगठन मंत्री, सुरेश चन्द्र मिश्रा व सत्य प्रकाश मिश्रा संरक्षक, अर्पित अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, आशीष पाल को मंत्री मनोनीत किया गया| सभी को संगठन को मजबूत करनें की और एक जुट रहने की सलाह दी| दी| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि फेम व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है| उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नही होने दिया जायेगा| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बढ़ गयी है कि वह अपने आस-पास के सभी व्यापारियों का ध्यान Kashvi Aesthetics Farrukhabadरखें| उन्हें संगठन की सदस्यता दिलानें का कार्य करें| सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा कि वह हर समय सभी व्यापारियों के साथ हैं| उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी| संचालन शिवम दुबे नें किया|
सौरभ मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सौरभ मिश्रा को फेम व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है| उनको मंच से प्रमाण पत्र दिया गया|
इस दौरान मनोज दीक्षित, अभिषेक वाजपेयी, पवन गुप्ता, विमल गुप्ता, मनीष मिश्रा, अवनीश मिस्त्री,सूर्य प्रकाश भारद्वाज, रुपेश मिश्रा, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, राजीव सक्सेना, अजय मेहरोत्रा, सभासद अनिल तिवारी, आलोक राजपूत, राजू भारद्वाज, पीके उपाध्याय, राहुल उपाध्याय,विजय राजपूत, एडवोकेट किशन शर्मा, आरिफ खान आदि रहे|

कड़ी सुरक्षा के बीच निकलें मुहर्रम के जुलूस, या हुसैन की गूंजी सदाएं

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में मुहर्रम की दस तारीख यानी आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में तख्त, ताजियों, और अलम का जुलूस गमजदा माहौल में निकाला गया| शहर से लेकर करबला तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यही पैगाम रहा कि हजरत इमाम हुसैन ने धर्म की राह में कुर्बानी की जो राह दिखाई उसका सभी को पालन करना है। करबला में ताजियों के फूल दफन कर ताजियादारों और हुसैनियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से शहादत को सलाम किया| अकीदतमंदों ने नंगे पैर इमामबाड़ों से करबला तक का पैदल चलकर ताजिये, अलम, ताबूत झूला व ज़ुलजनाह पर चढ़े फूलों को सुपुर्द-ए-खाक किया। रास्ते भर गम का समुंदर उमड़ा रहा।
अलमे आशुरा इमाम हुसैन का जुलूस मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली, अकरम ईरानी, और आफताब हुसैन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया l शहर के ठंडी सड़क रोड पर स्थित मेहंदी बाग शिया कर्बला में शिया मुसलमानों ने मातम कर गम मनाया| यह सभी लोग काले कपड़ों में थे| इसके साथ ही शहर में सुन्नी Kashvi Aesthetics Farrukhabadमुसलमानों नें तख्त, ताजिया, और अलम का जुलूस निकाला| यह सभी तख्त, ताजियों के साथ शहर और गांव-कस्बों के पास स्थित कर्बला पहुंचे| इसके बाद कर्बला में ताजियों को सुपुर्द ए ख़ाक किया गया| कर्बला के बाहर मेला सा नजारा नजर आया| नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
पुलिस नें कब्जे में लिया लाउडस्पीकर लगा वाहन
शहर के मोहल्ला घेरशामू खां से निकाले जा रहे शिया समुदाय के मोहर्रम के जुलूस में एक लाउडस्पीकर लगे वाहन को पुलिस नें घुमना के पास जब्त कर लिया| उसे कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया| जिसको लेकर शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय की मौलाना सदाकत हुसैन सेंथली व मौलाना फरहत अली जैदी से नोकझोंक भी हुई| इसके बाद पुलिस नें अपना साउंड सिस्टम देनें का प्रयास किया लेकिन मना कर दिया गया| कोतवाल राजीव पाण्डेय ने बताया कि साउंड की अनुमति नही थी| लिहाजा पुलिस ने वाहन रोंक दिया|
11 ताजिए व 7 आलम उठाये
मोहम्मदाबाद में कस्बे के बड़े इमामबाड़ा से 11 ताजिए व 7 आलम उठाये गये| जिन्हें डीजे की धून पर कर्बला लाया गया जहाँ उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया|
कमालगंज में भी निकले ताजिए
कस्बे के मुख्य मार्ग थानें से ताजिए व अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया| मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष वसीम फारुकी, उपाध्यक्ष वारिस हयात, कोषाध्यक्ष रानू फारुकी ने व्यवस्था संभाली| भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा|

माफिया के भाई जीतू व बब्बन के गुर्गों पर धमकी देनें का मुकदमा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू व पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे डब्बन के गुर्गों पर भवन निर्माण ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देनें का मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊपुर निवासी अजय कुमार बीते 4 जुलाई को कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा कि वह बिल्डर्स का कार्य करता है| उसने माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू से सिनोडा पृथ्वी मोहम्मदाबाद में इंटर कालेज निर्माण का ठेका लिया था| जिसमे निर्माण का लाखों रुपया ही दिया गया| जब रूपया माँगा तो नही दिया| 11 फरवरी 2020 को अजय मोहम्मदाबाद से घर जा रहा था उसी दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन बेबर रोड के निकट माफिया के भाई अमित दुबे नें रोंक लिया और कहा कि गाँव चलो अनुपम दादा नें बुलाया है| अमित दुबे व उनके साथ विनोद दुबे, हरिमान सिंह निवासी सहसापुर सुभाष मिश्रा पुत्र उर्फ मामा निवासी मेरापुर गुजराती (भोगांव) ,मैनपुरी, शिवम पंडित निवासी मसेनी फतेहगढ़ जबरन गाड़ी में डालकर अपने गाँव सहसापुर लेकर गये और वहां बंद कर कई दिनों तक प्रताड़ित किया| माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई जीतू नें कहा कि अगर रूपये मांगे तो जान से मार देगे और भट्टे में झोंक देंगे| तेरी राख भी नही मिलेगी| काफी मिन्नत के बाद चार-पाँच दिन के बाद छोड़ा| पुलिस नें शनिवार को पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व शिवम पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था|
बिल्डर्स अजय कुमार नें पुन: कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह 4 जुलाई को दर्ज कराये गये मुकदमें की कांपी लेनें कोतवाली मोहम्मदाबाद जा रहा था| उसी दौरान भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू व पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे डब्बन के गुर्गो नें रास्ते में रोंक लिया| गुर्गों नें कहा कि तुमने गलत मुकदमा दर्ज कराया है| उन्होंने जान से मारनें की धमकी दी और चले गये| मुकदमें की विवेचना दारोगा रमेश सिंह को दी गयी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

स्वर्ग धाम पर किया गया 101 पौधारोपण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वर्ग धाम पांचाल घाट में प्रभागीय वन अधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशन में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ब्रहद भंडारे का आयोजन भी किया गया|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय स्वर्ग धाम पंहुचे और पौधारोपण किया| कुल 101 पौधों का रोपण किया गया| जिलाधिकारी ने वट वृक्ष का रोपण किया| इस दौरान उन्होंने स्वर्गधाम सेवा दल द्वारा श्मसान पर चल रहे निर्माण कार्य आदि को देख| जिसकी सराहना की| इस दौरान जिला वन अधिकारी राजीव कुमार, फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, सतपाल सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, सुनील वाजपेयी व सुनील दीक्षित आदि रहे|

, उप जिलाधिकारी महोदय सदर फर्रुखाबाद, समाजसेवी श्री भैयन मिश्रा,सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह गुडडे, श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, श्री रामदास गुप्त, श्री सौरभ पांडे सुनील बाजपेई मुकेश सक्सेना श्री श्यामेंद्र दुबे श्री विनय दीक्षित श्री सत्य पाल सिंह श्री मनीष यादव वह ग्राम प्रधान सोता बहादुरपुर एवं अन्ना गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया इसके साथ ही पांचाल घाट पर वृहद भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जनसामान्य को पौधे वितरित किए गए

खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक का शव खेत में पड़ा मिला, जिससे परिजन आक्रोशित हो गये, उन्होंने हत्या का शव खेत में डालने का आरोप लगाया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी 20 वर्षीय संजेश कुमार जाटव उर्फ मंजेश जब शनिवार देर शाम घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की| लेकिन रात भर उसका कोई पता नही चला | रविवार को सुबह परिजनों को जानकारी हुई की संजेश गाँव के ही युवक के साथ ह्थियापुर शराब ठेके पर देखा गया था| जिसके बाद ग्रामीणों एन युवक से जानकारी कि तो पता चला कि संजेश का शव गाँव के ही अनिल सक्सेना के खेत में पड़ा है| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| थाना पुलिस भी भी मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| मृतक संजेश के परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| शव का पोस्टमार्टम डा. विकास पटेल ने किया| जिसमे मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होना बताया गया|
थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है|

गंगा के जलस्तर में 25 सेमी की गिरावट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा के पानी में लगातार गिरावट दर्ज की है| जिससे ग्रामीण ने फिलहाल राहत की साँस ली है|
दरअसल बीते दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 35 सेंटीमीटर घटकर 136.25 पर पंहुच गया| वहीं बात करे शनिवार शाम 4 बजे की तो 24 घंटे में कुल 25 सेंटीमीटर गंगा का जल और घट गया, लिहाजा गंगा का जल स्तर शनिवार को 4 बजे शाम को 136.00 मीटर रहा| गंगा में नरौरा बांध से शाम 4 बजे 86,603 क्यूसेक जल प्रवाह हुआ है।

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

तहसील दिवस में 101 शिकायतों में 3 का निस्तारण

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे मात्र 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 57,पुलिस की 19,विकास विभाग की 04,विद्युत विभाग की 05 व अन्य विभागों की 16 शिकायते कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंग,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार आदि रहे|