फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी नें अपनी जिला कमेटी की घोषणा की है| जिसमे अधिकतर पुरानें चेहरों को ही तरजीह दी गयी है| जिला प्रवक्ता के पद पर एडवोकेट वरुण त्रिपाठी की ताज पोशी हुई है|
कमेटी में पुन्नी शुक्ला व रविश कुमार द्विवेदी सहित 9 को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| 20 महामंत्री बनाये गये हैं | 19 को सचिव का पद दिया गया है| विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, पूर्व जिलाध्यक्ष मृतुन्जय शर्मा, आफ़ताब हुसैन, मनोज गंगवार व अनिल मिश्रा, राजेन्द्र नारायण मिश्रा आदि के नाम शामिल किये गये है|



कांग्रेस के जिला प्रवक्ता के पद पर वरुण त्रिपाठी की ताज पोशी
डबल मर्डर में तीन सगे भाईयों सहित पांच को आजीवन कारवास
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 22 साल पूर्व हुए डबल मर्डर में तीन सगे भाईयों सहित पांच को आजीवन कारवास की सजा और 20-20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया है|
बीते 5 अगस्त 2003 को थाना शमसाबाद के ग्राम दुधाआ निवासी रामविलास ने मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे कहा था कि उस दौरान लगभग दो साल पूर्व उनके गाँव के रूपलाल पुत्र सालिकराम की लाश मेरे
गाँव के उत्तर में गंगा कटरी में मिली थी | जिसमे मृतक रूपलाल के पुत्र महावीर नें मेरे भाई रूप राय आदि को नामजद किया था| जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है| उस घटना के बाद आज तक कोई बात नही हुई| लेकिन महावीर आदि अंदरुनी रंजिश मानते रहे| 5 अगस्त 2003 को रामविलास का भाई रूपराय व रूपराय का पुत्र रामपाल गाँव के ही नरेश के मक्के के खेत में था| अचानक शाम को 6
बजे सूरज पाल, महावीर, भंवरपाल, अवधेश, राकेश पुत्र रुपलाल, लेखराज पुत्र सालिगराम, बहादुर पुत्र रामचन्द्र ने एक राय होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे रूपराय व उनके पुत्र रामपाल की मौत हो गयी| अभियुक्तों नें ट्रैक्टर से दोनों पिता-पुत्र की लाश खीचकर गंगा में फेंक दिया और फरार हो गये|
मामले में पुलिस नें आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया| सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार नें सगे भाई सूरज पाल,महावीर, राकेश व लेखराज व बहादुर को हत्या का दोष करार दिया| सभी पांचो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा व 20 हजार रूपये अर्थदंड की लगाया है| अर्थदंड अदा ना करनें पर एक साल की अतिरिक्त कारावास भोगना होगा| 

माफिया अनुपम दुबे के भाई बब्बन सहित दो को भेजा जेल
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे बब्बन सहित दो को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | उनके ऊपर बिल्डर्स का लाखों रूपये हड़प कर उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी देनें का आरोप है|
थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा कि वह बिल्डर्स का कार्य करता है| उसने माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू से सिनोडा पृथ्वी मोहम्मदाबाद में इंटर कालेज निर्माण का ठेका लिया था| जिसमे निर्माण का लाखों रुपया ही दिया गया| जब रूपया माँगा तो नही दिया| 11 फरवरी 2020 को अजय मोहम्मदाबाद से घर जा रहा था उसी दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन बेबर रोड के निकट माफिया के भाई अमित दुबे नें रोंक लिया और कहा कि गाँव चलो अनुपम दादा नें बुलाया है| अमित दुबे व उनके साथ विनोद दुबे, हरिमान सिंह निवासी सहसापुर सुभाष मिश्रा पुत्र उर्फ मामा निवासी मेरापुर गुजराती (भोगांव) ,मैनपुरी, शिवम पंडित निवासी मसेनी फतेहगढ़ जबरन गाड़ी में डालकर अपने गाँव सहसापुर लेकर गये और वहां बंद कर कई दिनों तक प्रताड़ित किया| माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई जीतू नें कहा कि अगर रूपये मांगे तो जान से मार देगे और भट्टे में झोंक देंगे| तेरी राख भी नही मिलेगी| काफी मिन्नत के बाद चार-पाँच दिन के बाद छोड़ा| माफिया और उसके भाईयों के भय से पीड़ित अजय कुमार परिवार के साथ दिल्ली चला गया| माफिया व उसके भाईयों पर 58,71,820 रूपये बकाया हैं जो नही दिये| पुलिस नें शनिवार को पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व शिवम पंडित को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया |

रास्ते के विवाद में जमकर बबाल, गाँव बना छाबनी
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रास्ते के विवाद में जमकर बबाल हुआ| जिसके चलते गाँव में भारी पुलिस बल पंहुचा, जिससे गाँव छावनी में तब्दील हुआ| पुलिस नें हंगामा कर रहे तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ में मन्दिर के निकट ही रास्ते को लेकर विवाद था| एक पक्ष दीवार बना रहा था, जबकि दूसरा पक्ष दीवार बनानें का विरोध कर रहा था| जिसके बाद भीकम पुत्र वेदप्रकाश व दूसरे पक्ष के मदनपाल ने एसडीएम अमृतपुर अतुल कुमार के सामने अपनी बात रखी जिसके बाद एसडीएम नें जाँच के आदेश लेखपाल अतुल कुमार को दिये| लेखपाल की जाँच में विवादित जगह आबादी की निकली|
रिपोर्ट आनें के बाद एसडीएम नें दीवार का निर्माण करानें के आदेश किये| लेकिन मौके पर पंहुचे मदनपाल पक्ष ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया| जिसकी सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अमृतपुर मोनू शाक्या, थानाध्यक्ष राजेपुर नवींन कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उसी दौरान दीवार के विरोध में खड़ी कुछ महिलाओं को हटानें का प्रयास किया तो खीच-तान में थानाध्यक्ष मोनू शाक्या के ऊँगली में चोट लग गयी| जिसका उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़ में उपचार कराया| पुलिस नें मौके से तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया| जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया|
किसान यूनियन का विरोध नही आया काम
विवाद की जानकारी पर किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमबंशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमबंशी मौके पर तहसील अमृतपुर पंहुचे और धरना प्रदर्शन किया| जब अधिकारीयों से बात नही बनी तो सभी पैदल मार्च करते हुए वह लोग राजेपुर मौके पर पंहुचे| किसान यूनियन मदनपाल के समर्थन में दीवार ना खड़ी होनें के लिए धरना प्रदर्शन भी किया| लेकिन बात नही बनी| थानाध्यक्ष नवीन कुमार नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है|
गंगा का जल स्तर 35 सेमी घटा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा बीते दिन तक लगातार उफान पर थीं, लेकिन शुक्रवार को अचानक जलस्तर गिरने से निचले इलाके के ग्रामीणों नें राहत की सांस ली|
दरअसल विगत दिन 136.60 मीटर था| जिससे गंगा कहते के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहीं थी| लेकिन शुक्रवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 35 सेंटीमीटर घटकर 136.25 पर पंहुच गया| जिससे ग्रामीणों नें राहत की साँस फिलहाल ली है| गंगा में शाम 4 बजे नरौरा बांध से कुल 4,2160 क्यूसेक छोड़ा गया| 


काँवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से श्रंगीरामपुर घाट पर काँवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा घाट पर बेरिकेडिंग कराने, प्रकाश की व्यवस्था करने व चेतावनी बोर्ड लगाने व पीने के पानी की व्यवस्था के लिये टैंकर लगाने के निर्देश दिये गये, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग की सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिये निर्देशित किया गया,जिला पंचायतराज अधिकारी
व खंड विकास अधिकारी कमालगंज को रोड से गंगा किनारे तक के कच्चे मार्ग का समतलीकरण कराने के लिये निर्देशित किया गया,थानाध्यक्ष कमालगंज को सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी सदर रजनी कान्त पाण्डेय व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।


6 स्कूली वाहन सीज, 10 का चालान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत बिना परमिट संचालित पाये गये 6 स्कूली वाहन सीज किये गये तथा 10 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के द्वारा कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में सेन्ट पीटर्स स्कूल तथा सीपी ग्लोबल
एकेडमी आदि स्कूलों के 2 स्कूली वाहन सीज किये गये तथा 4 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। कायमगंज थाना क्षेत्र में सीपी विद्या निकेतन, श्री राम सिंह इंटर कालेज व प्रेम चन्द्र विद्या निकेतन आदि स्कूलों के 4 वाहन सीज किये गये तथा 6 वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने कहा कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा, जनपद फर्रूखाबाद के समस्त स्कूली प्रबन्धक व प्रधानाचार्यो से अपील है कि राष्ट्र हित में छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपने वाहनों के प्रपत्र तत्काल पूर्ण करा लें, अन्यथा कि स्थिति में सभी सम्बन्धित विभागों के द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी।

मूंगफली लदी आधा दर्जन पिकअप पकड़ी
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बिक्री के लिये जा रहीं आधा दर्जन पिकअप मंडी समिति के अधिकारियों ने पकड़ लीं, जिसके अभिलेखों की जाँच चल रही है|
शुक्रवार सुबह मंडी कर्मियों नें तिर्वा से अल्लागंज जा रहीं आधा दर्जन मूंगफली भरी पिकअप को रोंक लिया| जिनके अभिलेख की जाँच की| जिसमे पता चला की आधा दर्जन पिकअप तिर्वा से आ रही थीं| गाड़ियों को पुलिस बुलाकर कब्जे में ले लिया गया| मूंगफली लेकर आये ग्रामीणों से अभिलेख मांगे लेकिन वह दिखा नही सके| मंडी समिति के अधिकारियों का कहना था कि मूंगफली लेकर आये ग्रामीणों अपनी निजी बता रहें हैं लेकिन वह जमीन का खसरा नही दिखा पा रहे| मंडी सचिव अनूप दीक्षित ने बताया कि यदि ग्रामीण अपने खेतों का खसरा दिखा देते हैं तो उनको छोड़ दिया जायेगा, यदि वह खसरा नही दिखाते हैं तो जुर्माना लगाया जायेगा| 



एसपी के आदेश पर गेट्स हाउस किरायेदार पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गेस्ट हाउस के किरायेदार द्वारा लाखों रूपये किराया ना देनें व सामान भी चोरी कर लेनें के मामले में पीड़ित भवन स्वामी नें एसपी से शिकायत की| एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस नें गेट्स हॉउस किरायेदार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कान्हेपुर निवासी अरविन्द कुमार दीक्षित पुत्र दिवारी लाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि उनका एक गेट्स हॉउस मदनापुर मोहम्मदाबाद में है| गेस्ट हॉउस को जनपद मैनपुरी के बेबर करपिया निवासी प्रवीन कुमार पुत्र बालक राम ने एक लाख 17 हजार रूपये मासिक किराये पर 5 साल के लिए लिया था| प्रवीन जनवरी 2025 से गेस्ट हाउस किराये पर संचालित कर रहा
है| बीते लगभग तीन महीनें से प्रवीन नें किराया नही दिया |जिससे प्रवीन पर कुल 3 लाख 51 हजार रूपये बांकी है| जिसको प्रवीन कई बार मांगने पर नही दे रहा है| बीते 1 जून को दोपहर लगभग 1 बजे प्रवीन ने गेट्स हॉउस में लगे 9 सीसीटीवी कैमरे, एक इंवर्टर, 2 बैटरी डीबीआर, 15 कम्बल, 15 तौलिया, 6 पंखे, 6 कुर्सी, 6 मेंज, एक प्रिंटर आदि सामान चोरी करके ले गये|

देर से खुलने व जल्दी बंद होनें वाले विद्यालयों पर कसेगा शिंकजा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय विद्यालयों को तय समय सीमा में खुलने और बंद होनें के आदेश को सख्ती से पालन कराने का लिखित फरमान बेसिक शिक्षा अधिकारी नें जारी किया है|
दरअसल अक्सर देखा जाता है कि कई परिषदीय विद्यालय सुबह निर्धारित समय पर नही खुलते और दोपहर को तय समय से पूर्व ही बंद कर दिये जाते है| लिहाजा इस मामले में बीएसए सख्त हो गये हैं| उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किये हैं| जिसमे परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व इंचार्ज प्रधानाचार्य को आदेशित किया है कि वह निर्धारित शैक्षणिक कार्य के लिए समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालन करें| लापरवाही करनें वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी | बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि विद्यालयों के संचालन का समय निर्धारित है, जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| 





