Home Blog Page 227

थानें के दो चालकों सहित 19 सिपाही लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दो थानों के चालकों सहित एसपी आरती सिंह ने 19 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है|
एसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनानें के लिए कड़े कदम उठा दिये है| मिली जानकारी के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दागी सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है| जिसमे कोतवाली कायमगंज से दो, थाना शमसाबाद से एक, कम्पिल से दो, मोहम्मदाबाद से दो, नवाबगंज थाना से दो जिसमे चालक कृष्ण पाल, कादरी गेट से तीन सिपाही, शहर कोतवाली से एक, थाना जहानगंज से चालक अमलेश, थाना कमालगंज से दो, कोतवाली फतेहगढ़ से एक, पुलिस अधीक्षक कार्यलय से एक महिला सिपाही व एक सिपाही को लाइन हाजिर किया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहीं गंगा

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से गंगा उफान पर हैं| गंगा लगातार खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहीं हैं| जिससे बाढ नें कई गांवों में अपनी दस्तक दी है| जिससे ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गयीं हैं| वहीं जिला प्रशासन प्रशासन की मानें तो कल तक जल स्तर कम होनें की सम्भावना है|
बीते बुधवार को सुबह गंगा का जल स्तर 136.40 था, जो 24 घंटे में बढ़कर 136.60 यानि 20 सेंटीमीटर बढ़ गया| जबकि गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर हैं| अब गंगा खतरे के निशान से मात्र 50 सेंटीमीटर दूर रह गयीं है| वहीं ननौरा बाँध से गंगा में 42,160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| गंगा के पानी के उफान से तराई क्षेत्रों में बाढ़ का प्रवेश हो गया है| ग्राम तीसराम की मढैया में मासूम बच्चे बाढ के गहरे पानी में मौत की छलांग लगाते नजर आये| नगरिया जवाहर में सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने लगा है| माखन नगला, करनपुर घाट, भावपुर चौरासी, उस्मापुर, नगरिया जवाहर, तीसराम की मढैया, आशा की मढैया के करीब बाढ़ का पानी आ गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बाराबंकी: नाबालिग से रेप में जीजा को आजीवन कारावास

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 9 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जीजा को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-44 प्रण विजय सिंह ने मंदबुद्धि बालिका से रेप करने पर अभियुक्त उसके सगे बहनोई अजय गौतम दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास के दंड से दंडित किया है। साथ ही, मामले में दोषी पर 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?

विशेष लोक अभियोजक अजय सिंह, योगेंद्र सिंह और पुरुषोत्तम मिश्रा के मुताबिक, कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने 21 जून 2024 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उसकी 11 वर्षीया बहन जो थोड़ी मंदबुद्धि है, 5 दिन पहले अपनी बहन के यहां गई थी। 20 मई को बहनोई अजय गौतम पीड़िता को उसके घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता जीजा पर विश्वास करके उसके साथ चल दी। आरोप है कि रास्ते में भुट्टे के खेत में ले जाकर उसके (जीजा) अजय गौतम ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसको वादी के घर के बाहर छोड़कर चला गया। पहले तो लोकलाज के कारण वादी ने रिपोर्ट नहीं किया, लेकिन पीड़िता की हालत गंभीर होते देख उसने कोतवाली देवा में घटना की सूचना दर्ज कराई थी।
जांच में रेप की पुष्टि

पीड़िता के माता-पिता का निधन पहले ही हो गया था। उसका भाई ही उसकी देखभाल करता था। मजिस्ट्रेट को दिए बयान और कोर्ट में शपथ बयान में पीड़िता ने बताया था कि उनके जीजा ने उसके साथ गलत काम किया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई। पीड़िता के आंतरिक परीक्षण के दौरान डाक्टर ने शरीर पर चोटें पाईं थी।
कोर्ट का आया कड़ा फैसला
कोर्ट में पीड़िता सहित अन्य गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात गुरुवार को जज प्रण विजय सिंह ने पीड़िता के जीजा आरोपित अजय गौतम को दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाया। जज ने पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि जमा होने पर पूरी धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

अबैध खनन करते एक जेसीबी व दो डम्पर सीज

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) अबैध खनन की सूचना पर पंहुचे विभागीय अधिकारियों ने मौके से एक जेसीबी व दो डम्पर पकड़ने में सफलता हासिल की| जिन्हें सीज किया गया| कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप है|
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सोतेपुर हाजियापुर में अबैध रूप से किये जा रहे खनन की जानकारी खनन विभाग को हुई| जानकारी मिलते ही खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की| जिसमे मौके पर खनन करते एक जेसीबी व मिट्टी परिवहन करते दो डम्पर पकड़ लिये| तीनों वाहनों को कोतवाली कायमगंज पुलिस को अभिरक्षा में दे दिया गया| खनन निरीक्षक नें बताया कि इस कार्यवाही से विभाग को लगभग ढाई लाख का राजस्व मिलेगा|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

‘रक्षक बन बैठा भक्षक’, व्यापारी की नाबालिग पुत्री को अगवा कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विद्यालय गयी व्यापारी की नाबालिक पुत्री को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया| घटना को अंजाम देनें वाले आरोपी महिला थानें में तैनात सिपाही को परिजनों ने कार समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेकिन उसकी कार का चालक फरार हो गया| किशोरी के पिता ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| वहीं सिपाही को निलंबित भी कर दिया है |
थाना नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक दलित कपड़ा व्यापारी की 15 वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह विद्यालय जाने की बात कहकर निकली थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि सिपाही ने पुत्री को कार में बैठाकर अगवा कर लिया। सिपाही ने तमंचे के बल पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री घर नहीं लौटी तो व्यापारी व उसके पुत्र ने किशोरी की खोजबीन की। थाने से कुछ दूरी पर पिता ने कार से पुत्री को उतरते देखा। इस पर उन्होंने कार के आगे बाइक लगा दी। लेकिन माैका पाकर चालक मौके से भाग निकला। पीड़ित पिता ने आरोपी सिपाही को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिपाही पूर्व में थाना नवाबगंज में भी तैंनात रहा है| पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म किये जानें की जानकादी दी| घटना की जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी थाने पहुंचे। पीड़ित पिता ने आरोपी सिपाही विनय चौहान व कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। जाँच सीओ राजेश कुमार द्विवेदी को दी गयी है| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गहनता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है| एसपी आरती सिंह नें बताया कि मामले की जाँच सीओ मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी को दी गयी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

फर्रुखाबाद फोटो क्लब द्वारा कार्यशाला का आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद फोटो क्लब द्वारा फोटोग्राफरों के लिए जोगराज स्ट्रीट में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें फ्यूजी कंपनी के राजकुमार ने फोटोग्राफरों की समस्याओं का समाधान किया एवं फोटोग्राफी के टिप्स भी दिये|
उन्होंने बताया की आने वाले समय में कैमरो में भी एआई का प्रयोग किया जा रहा है जिस फोटो की गुणवत्ता और अच्छी होगी कार्यशाला में लगभग दो दर्जन फोटोग्राफरो ने भाग लिया एवं ज्ञान वर्धन किया फोटो क्लब के जिला प्रभारी अमित राठौर ने बताया की कार्यशालाएं आगे भी लगती रहेगी कार्यशाला में अनिल श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, नीलू कटियार, नंदकिशोर चौरसिया, सोनू शुक्ला, शांतनु, भरत सिंह, नितेश राठौर, रवि, सनोज, दीपू राठौर व जेपी सिंह आदि रहे|

स्कूल में कम छात्र संख्या देख डीएम खफा, कार्यवाही की चेतावनी

फर्रूखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे व्यवस्था ठीक ना मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की|
विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया में बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया| जिससे अध्यापकों में खलबली मच गयी| निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों का पंजीकरण काफी कम पाया गया व पंजीकरण के सापेक्ष उपस्थिति भी कम पायी गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी जताई गई व प्रधानाध्यापक को पंजीकरण व उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये गये| डीएम नें चेतावनी दी कि यदि पंजीकरण व उपस्थिति में सुधार न हुआ तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी| विद्यालय में मिड डे मील बनता हुआ पाया गया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

गंगा खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर दूर, बाढ़ से फसले जलमग्न

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा के पानी में उफान आनें से निचले इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है| जिससे काफी संख्या में फसले भी जलमग्न हो गयीं हैं|
दरअसल बीती रात को गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ मक्का-मूंगफली को फसलों में प्रवेश कर गयी, जिससे फसलों को काफी नुकसान होगा| अमृतपुर तहसील के ग्राम तीसराम की मढैया में गंगा का पानी घुसने से मक्का व मूंगफली की लगभग 200 बीघा फसल डूब गई है| गंगा का पानी बढ़ने से गांव के किनारे कटान भी तेज हो गया है दो दर्जन से ज्यादा मकान गंगा के पानी में चपेट में खतरे में बताया जा रहे हैं जिससे अभी तक प्रशासन ने तीसराम की मढैया का निरीक्षण नही किया है| स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भीअभी तक कोई शिविर नहीं लगाया गया है, जिससे बुखार,खुजली के भी मरीज बढ़ रहें हैं| गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है, जबकि बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 136.40 मीटर दर्ज किया गया| गंगा में नरौरा बाँध से 1,16512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में खो बैराज से 2276, हरेली बैराज से 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

तीन स्कूल वाहन सीज, 9 का हुआ चालान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन स्कूली वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया| जबकि 9 स्कूली वाहनों का चालान किया गया| जिससे वाहन चालकों में खलबली है|
जुलाई माह से विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है| जिलाधिकारी के निर्देश पर अबैध रूप से चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्यवाही की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी| बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा मोहम्मदाबाद क्षेत्र तथा फर्रुखाबाद नगर में स्कूल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । तीन स्कूली वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया तथा उन पर 50,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा नगर में संचालित स्कूलों के पांच वाहनों के चालान किए गए तथा उन पर 70,000 का जुर्माना लगाया गया । मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा उन पर रुपये 42,000 का जुर्माना लगाया गया।
जिले के 80 स्कूली वाहन की फिटनेस समाप्त
परिवहन कार्यालय की सूचना के अनुसार जनपद में स्कूली वाहन के रूप में कुल 463 पंजीकृत हैं| जिसमे 80 स्कूली वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस समाप्त है ऐसे में सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि अपने वाहनों के प्रपत्रों की जांच कर ले अन्यथा वाहन संचालित पाए जाने पर सीज कर दिया जाएगा । जिन स्कूलों के वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र एवं परमिट समाप्त है उन स्कूलों की सूचना Kashvi Aesthetics Farrukhabadउनको मान्यता प्रदान करने वाले शिक्षा बोर्ड तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जा रही है ताकि छात्रों का जीवन संकट में डालने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो सके।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने जेएनआई को बताया कि जिन 80 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गयी है, उन पर लगातार कार्यवाही हो रही है| सम्बन्धित थानें, विभागीय सचिव व डीआईओएस को भी नोटिस भेजे जा रहें है| जिससे थाना पुलिस कार्यवाही कर सके| अभियान फिलहाल आगामी 15 जुलाई तक चलेगा|

   

छठवीं मोहर्रम पर निकले छोटे अलम के जुलूस

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को छठवीं मोहर्रम पर छोटे अलम के जुलूस निकले गये| इसके साथ ही इमाम हुसैन की याद में लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया| नगर में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक अलम निकाले गये|
मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज तराई से बुधवार को छठवीं मोहर्रम का अलम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम दिलदार हुसैन के नेतृत्व में आयोजित जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कर्बला के मैदानों में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। जुलूस दिलदार हुसैन बहादुरगंज तराई से सुबह 9,45 बजे से शुरू होकर भीकमपुरा, शमशेरखानी, बज़रिया, भाऊटोला गढ़ी कोना, घेरशामूखा मादारबाडी , तलैया फजल इमाम, खटकपुरा, छावनी, मनिहारी, नखासा बंगशपुरा मस्ज़िद तल्ला, सूफी खा,करते हुए बहादुरगंज तराई पर समाप्त हुआ। जुलूस में कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष, दिलदार हुसैन पुत्र अबरार हुसैन, आयान ख़ान कमल बाबू, शाहरुख, जीशान खान रहे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad