Home Blog Page 224

हाई-वे पर कार की टक्कर से घायल पुजारी सहित दो की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हाई-वे पर कार की टक्कर से पुजारी सहित तीन बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|, जहाँ से उन्हें हैलेट मेडिकल कालेज रिफर किया गया, जहाँ एक की मार्ग में ही मौत हो गयी जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी रमाकान्त पूजापाठ का कार्य करते थे| सोमवार को वह गाँव के ही 26 वर्षीय गोलू के साथ बाइक से ग्राम दहेलिया मन्दिर पर पूजा करने 70 वर्षीय श्रीकृष्ण को साथ लेकर गये थे| वापस आते समय इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम निबिया के निकट तेज रफ्तार कार नें जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर लगने से तीनों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी को एम्बुलेंस से लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ हालत नाजुक होनें पर कानपुर हैलेट अस्पताल में रिफर किया गया| कानपुर ले जाते समय श्रीकृष्ण से मार्ग में ही दम तोड़ दिया| जबकि रमाकान्त की अस्पताल में मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर आ गये|
मृतक पुजारी रमाकांत का विवाह नही हुआ था, वह चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे| जबकि श्रीकृष्ण की पत्नी प्रेम प्यारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक आशुतोष ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| मृतक श्रीकृष्ण के पुत्र अशोक ने थानें में तहरीर दी| थानाध्यक्ष नवीन कुमार नें बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, कार सबार टक्कर मारकर फरार हो गया|

ग्रामीण नें ट्रेन के आगे लेटकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) ग्रामीण अचानक ट्रेन केआगे लेट गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| गार्ड ने शव उठाकर कायमगंज स्टेशन अधीक्षक के सुपुर्द कर दिया।
अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन शमसाबाद स्टेशन से चली, कुछ देर बाद ग्राम अद्दूपुर अंडरपास के पास एक ग्रामीण ट्रेन के आगे आकर लेट गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी तो गार्ड जीएल मीणा ने ग्रामीण के शव को ट्रेन में रखा और कायमगंज रेलवे प्रशासन के सुपुर्द कर घटना दर्ज कराई। कायमगंज स्टेशन अधीक्षक जयचंद्र मीणा ने शव शिनाख्त के लिए रेलवे स्टेशन पर रखकर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। मृतक ग्रामीण गहरा हरा रंग का लोअर , नीले रंग की सैंडो बनियान पहने हुए था। उसकी उम्र लगभग 40 साल बतायी जा रही है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

कस्तूरबा विद्यालय में 18 पदों पर 254 आवेदन में 64 निरस्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कमालगंज में खाली पदों में भर्ती की कार्यवाही गति पकड़ गयी है| जिसमे कुल 18 पदों के सापेक्ष 254 आवेदन किये गये| जबकि आवेदन परीक्षण के दौरान 64 आवेदन गलत मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया है|
मिली जानकारी के मुताबिक उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कमालगंज में प्रधानाचार्य के एक पद के लिए 18, पीजीटी हिंदी के लिए 24, अंग्रेजी के लिए 36, गणित के लिए 24, जीवविज्ञान के लिए 44, रसायन विज्ञान के लिए 14, भौतिक विज्ञान के लिए 13 और कंप्यूटर विज्ञान के एक पद के लिए 11 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके अलावा लैब असिस्टेंट के तीन पदों के लिए 23, चपरासी के एक, चौकीदार के दो तथा सहायक रसोइया के तीन पदों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि आवेदनों का परीक्षण किया गया है| अबैध निकले आवेदनों को योग्य अभ्यर्थियों को जल्द ही इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाओं के लिए सूचना दी जाएगी।

आठ घंटे में 15 सेंमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा के जल स्तर में अचानक बढ़ने लगा है| सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक गंगा का जल स्तर 15 सेंमी बढ़ गया|
बीते रविवार को गंगा का जल स्तर 136.45 सेमी. था| सोमवार सुबह लगभग 8 बजे भी गंगा का जल स्तर 136.45 ही दर्ज किया गया| लेकिन शाम को चार बजे गंगा में अचानक उफान आ गया| सोमवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 136.60 हो गया| जबकि गंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| नरौरा बांध से 62053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| Kashvi Aesthetics Farrukhabad

एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर विजय शंकर का स्वागत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीसरी बार निर्वाचित एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन फर्रुखाबाद के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया|
सिविल अस्पताल लिन्जीगंज फर्रुखाबाद में तीसरी बार निर्वाचित एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन फर्रुखाबाद के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी व महामंत्री कपिल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, मनोज बाथम अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी संघ फर्रुखाबाद के महामंत्री संजय कुमार बाथम एवं सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप व कमर रजा, कुल्जीत, हरिओम अन्य कर्मचारीयों ने मिष्ठान खिलाकर माला पहनकर दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारीयों स्वागत किया |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

राधा नाम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य अमन मिश्री ने लोगों को ईश्वर से जोड़कर राधा जी के भजनों की समां बांधी| श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आये|
नगर की नुनहाई स्थित दुर्गा मंदिर (पंजाबी मन्दिर) में प्रेमानंद महाराज के शिष्य अमन मिश्री वृंदावन ने मंदिर की भजन संध्या में उनके भजनों ने धूम मचा दी| जिसमें भक्त झूमने पर मजबूर हो गए
राधे राधे बोलो श्याम चले आएंगे, श्री राधा श्री राधा राधा राधा मिली हो तुम बड़े नसीबों से, पाया है किस्मत की लकीरों से आदि भजनों से भाव विभोर कर किया| भजन संध्या का विराम माता की आरती के साथ किया गया| प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया| मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शादी लाल तांबा एवं कमेटी के सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्था संभाली|

वृक्षारोपण की तैयारियों का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जनपद में 09 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया|
जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड मोहम्मदाबाद के पुठरी पहुँचकर वृक्षारोपण की तैयारियों को देखा व जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी बनाये गये राज्य मंत्री योगी सरकार राकेश राठौर गुरु के द्वारा किये जाने वाले वृक्षारोपण के लिये चयनित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएफओ राजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकान्त पाण्डेय आदि अधिकारी रहे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

मार्ग दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में घायल की लगभग 19 दिन चले लम्बे इलाज के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के गांव पीपरगांव निवासी सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य को बीते 18 जून को पट्टी खुर्द मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी| जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद से राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया था। 21 जून को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था|परिजन कई अस्पतालों में इलाज करा चुके थे, 6 जुलाई को परिजन राजेश को लेकर दिल्ली ले जा रहे थे, जहाँ उसने दम तोड़ दिया| मृतक सुरजीत बिजली विभाग के मीटरपरिजनो ने पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची, मृतक की माँ रामवती, बहन अर्चना व पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उप निरक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

तालाब में मिली युवती की हुई शिनाख्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)तालाब में मिली युवती की लाश की शिनाख्त परिजनों नें कर ली| शिनाख्त होनें के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
दरअसल कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोयडा में करते हैं| सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति बीते रविवार को घर से निकली|वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में पढ़ाई कर रही थी| मिली जानकारी के इसी साल कीर्ति नें बीएससी फाइनल की परीक्षा पास की थी| रविवार शाम तक घर ना आनें पर परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की| मृतका के पिता सोबरन सिंह नें बताया कि वह सोमवार को सुबह कायमगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए गये, जहाँ पुलिस ने उन्हें राजेपुर में तालाब में मिली युवती की लाश का फोटो दिखाया| सोबरन ने शव की पहचान अपनी पुत्री कीर्ति के रुप में की| परिजनों में कोहराम मच गया| मृतका की माँ पुष्पादेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका का एक बड़ा भाई अभिषेक व छोटी बहन 17 वर्षीय कली है| उपनिरीक्षक अमित कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| परिजन फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नही लगा रहें है| पुलिस प्रारम्भिक जाँच में मामले को आत्महत्या ही बता रही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

तालाब में उतराती मिली युवती की लाश

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती देर शाम तालाब में एक युवती का शव बरामद होनें से सनसनी फैल गयी| मौके पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर जाँच पड़ताल की लेकिन उसकी शिनाख्य्त नही हो सकी|
थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर महमदपुर गढिया पुल के नीचे तालाब में एक 18 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला| जिससे ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पंहुची| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय सिंह, थानाध्यक्ष नवींन कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची| पुलिस नें युवती की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी| उसने काले रंग का लोबर व स्पोर्ट जूते पहने हुए है। काला और सुनहरा छोटेदार टॉप पहना है। पुलिस नें शव को मोर्चरी भेज दिया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि शव की शिनाख्त नही हुई है| जाँच की जा रही है| प्रारम्भिक जाँच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है|