माफिया के भाई जीतू व बब्बन के गुर्गों पर धमकी देनें का मुकदमा

0
358

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू व पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे डब्बन के गुर्गों पर भवन निर्माण ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देनें का मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊपुर निवासी अजय कुमार बीते 4 जुलाई को कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा कि वह बिल्डर्स का कार्य करता है| उसने माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू से सिनोडा पृथ्वी मोहम्मदाबाद में इंटर कालेज निर्माण का ठेका लिया था| जिसमे निर्माण का लाखों रुपया ही दिया गया| जब रूपया माँगा तो नही दिया| 11 फरवरी 2020 को अजय मोहम्मदाबाद से घर जा रहा था उसी दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन बेबर रोड के निकट माफिया के भाई अमित दुबे नें रोंक लिया और कहा कि गाँव चलो अनुपम दादा नें बुलाया है| अमित दुबे व उनके साथ विनोद दुबे, हरिमान सिंह निवासी सहसापुर सुभाष मिश्रा पुत्र उर्फ मामा निवासी मेरापुर गुजराती (भोगांव) ,मैनपुरी, शिवम पंडित निवासी मसेनी फतेहगढ़ जबरन गाड़ी में डालकर अपने गाँव सहसापुर लेकर गये और वहां बंद कर कई दिनों तक प्रताड़ित किया| माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई जीतू नें कहा कि अगर रूपये मांगे तो जान से मार देगे और भट्टे में झोंक देंगे| तेरी राख भी नही मिलेगी| काफी मिन्नत के बाद चार-पाँच दिन के बाद छोड़ा| पुलिस नें शनिवार को पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व शिवम पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था|
बिल्डर्स अजय कुमार नें पुन: कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह 4 जुलाई को दर्ज कराये गये मुकदमें की कांपी लेनें कोतवाली मोहम्मदाबाद जा रहा था| उसी दौरान भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू व पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे डब्बन के गुर्गो नें रास्ते में रोंक लिया| गुर्गों नें कहा कि तुमने गलत मुकदमा दर्ज कराया है| उन्होंने जान से मारनें की धमकी दी और चले गये| मुकदमें की विवेचना दारोगा रमेश सिंह को दी गयी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]