फार्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सैकड़ो दर्दमंद मिलते है, बड़ी मुश्किल से सच्चे लोग चंद मिलते हैं, लेकिन जब आता है वक्त कमवक्त तो उनके दरवाजे भी बंद मिलते है| भाजयुमो जिला मंत्री अंकित तिवारी पर यह लाइनें इस समय सटीक बैठती हैं| जिले के एक रसूखदार नेता के करीबी होनें के बाद भी
पुलिस कार्यवाही होनें से आहत अंकित नें इस्तीफा दे दिया| अंकित का इस्तीफा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है| नाम ना छापने की शर्त पर कुछ पार्टी पदाधिकारियों नें बताया कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करता है, लेकिन जब कार्यकर्ता के सम्मान पर बात आती है तो उसका सहयोग पार्टी नेताओं को करना चाहिए|
दरअसल अंकित तिवारी नें फेसबुक पर विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी, जिसके बाद पुलिस ने अंकित को शांति भंग में गिरफ्तार किया| एक रसूखदार नेता के करीबी होनें के बाद भी पुलिस कार्यवाही नही बच सकी| अंकित तिवारी ने पुलिस कार्यवाही से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया| इस्तीफा जिलाध्यक्ष भाजयुमो को भेजा गया है| अंकित नें बताया कि पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है| उनका किसी से कोई शिकवा नही है| जब तक पार्टी में काम किया पूरी निष्ठा के साथ किया| यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है|
भाजयुमो जिला मंत्री ने पद व पार्टी से दिया इस्तीफा
नाले में मिला भ्रूण, पुलिस जाँच में जुटी
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नाले में भ्रूण पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी| पुलिस नें मौके पर आकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरटटा स्थित नाले में कुछ लोगों नें एक भ्रूण( कम दिनों का बच्चा) पड़ा देखा, जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| लोगों नें निकट के एक अस्पताल पर भ्रूण फेंकने का शक जाहिर किया| सूचना पर शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव भी आ गये| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया| शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| 
खंडकाव्य ‘मेंहदी में तलवार’ का भव्य लोकार्पण
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के नवभारत सभा भवन में आयोजित समारोह खंडकाव्य मेंहदी में तलवार का भव्य लोकार्पण किया गया| अध्यक्षता प्रो. महेशचंद्र वर्मा ने की|
ज्वाइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि कल्पनाओं की उड़ान एक साहित्यिक ही कर सकता है और कोई नहीं, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य पराक्रम को इस खंडकाव्य में 1857 की प्रथम अमर शहीद रानी के मेंहदी लगी हाथों में तलवार लेकर अंग्रेजों को छक्के छुड़ाते हुए बलिदान को लिखा गया है| इस खंडकाव्य को युवा पीढ़ी को पढ़कर आत्मसाद करना चाहिए| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई के बलिदान को इतिहासकारों ने उजागर नहीं होने दिया जबकि रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य पराक्रम से कम नहीं था। पूर्व सांसद प्रो. रामबक्स वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये| समारोह में प्रमुख रूप से महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, लोधी महासभा महामंत्री परशुराम वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव , साहित्यकार अनन्या राजपूत, अमरपाल अमर, ब्रजकिशोर सिंह किशोर , डा. राजपाल सुमन, लक्ष्मी कांत अहिरवार, पुनीत राजपूत, डा. विवेक, सच्चिदानन्द लोधी, रामगोपाल वर्मा,नबाव सिंह,जनार्दन दत्त एडवोकेट, ओमप्रकाश राजपूत, मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत, आनन्द राजपूत, राहुल राजपूत आदि रहे|
हाईसिक्योरिटी बैरक में मौलाना तौकीर रजा की उड़ी रही नींद!
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बरेली दंगों का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा का नया ठिकाना फिलहाल सेंट्रल जेल फतेहगढ़ है| पहली रात मौलाना तौकीर रजा को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में नींद नही आयी है, वह रात भर करवट बदलता रहा!
दरअसल शनिवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ मौलाना तौकीर रजा को शिफ्ट किया गया| गुपचुप तरीके से लाये गये मौलाना के बारे में अधिकारी जानकारी देनें से बचते रहे| देर रात सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने मौलाना के सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट होनें की पुष्टि की| जेल से
जुड़े सूत्रों की मानें तो जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में मौलाना की पहली रात विस्तर पर करबट बदलते ही बीत गयी| भोजन भी हल्का किया| उधर जेल के बाहर हर आनें जानें वाले पर कड़ी निगरानी रखी गयी| बंदी रक्षक सुरक्षा को लेकर सक्रिय रहे| इसके साथ ही जिले की पुलिस लगातार एलर्ट मोंड में रही| पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर बनाये है| सेन्ट्रल जेल व उसके आस-पास होनें वाली हर गतिविधि पर एलआईयू भी नजर बनाये है| रविवार को जेल में मुलाकात का अवकाश रहने से सन्नाटा पसरा रहा|
ट्रंप के टैरिफ की काट आत्मनिर्भर भारत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सभी को स्वदेशी अपनाने की सलाह दी जा रही है| बीजेपी की बैठक में बताया गया कि भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हर घर में स्वदेशी अपनाया जायेगा|
फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल तिराहा स्थित शशांक कटियार के प्रतिष्ठान पर आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गयी| जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय नें आत्मनिर्भर भारत व जीएचटी की दर कम होनें पर आम जनता को होनें वाले लाभों पर प्रकाश डाला| अभियान के जिला
सहसंयोजक एवं पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से ही देश अपने कदमो पर खड़ा होगा| भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे नें कहा कि ट्रंप के टैरिफ की काट यदि है तो आत्म निर्भर भारत ही है| जिला पंचायत सदस्य अभय कठेरिया ने कहा की केंद्र सरकार का आत्म निर्भर भारत अभियान सराहनीय है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए| मण्डल अध्यक्ष अमित पाल, विजय राठौर, महावीर राजपूत, राकेश राजपूत, संजय कटियार, संजय राजपूत,मोनू कठेरिया, आकाश तिवारी,सुमित कटियार,अनुज पाल, प्रिंस कटियार आदि रहे|
शहीदे आजम भगत सिंह को जयंती पर किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिदूत अमर शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती रविवार को जनपद भर में बनाई गई।
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नें माल्यार्पण किया| इसके साथ ही भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया| वक्ताओं नें कहा कि भगत सिंह का जन्म 1907 में लायलपुर स्थित बंगा गांव में हुआ था। बेहद कम उम्र से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने और साम्राज्य को निशाना बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 23 साल की उम्र में फांसी
दे दी गई थी। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में से एक थे। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सबसे कम उम्र के सेनानी थे। इस दौरान डॉ. प्रीति तिवारी को कानपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया| प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व सभासद रामजी वाजपेयी, प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. रूबी चतुर्वेदी नें विचार रखे| संचालन वैभव सोमवंशी नें किया|
फर्रुखाबाद बीजेपी जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे मार्ग दुर्घटना में घायल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा फर्रुखाबाद के संगठन प्रभारी व इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी| जिससे उनके गंभीर चोट आयी है| सांसद मुकेश राजपूत सहित जिले के कई नेताओं नें सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वास्थ्य होनें की कामना की है|
बीजेपी नेता शिव महेश दुबे रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान मध्यप्रदेश जनपद भिडं के दीनपुरा के निकट उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई व कई बार पलट गई। गलीमत रही की कार के टकरानें से एयर बैग खुल गये, लेकिन दुर्घटना में श्री दुबे के गंभीर चोट लगी है| कार के टकराते ही एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में दुबे को सीधे हाथ में गंभीर चोटें आईं, उनकी पत्नी सकुशल बताई गयी हैं। कार की खिड़की तोड़कर भाजपा नेता व उनकी पत्नी को बाहर निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा नें बताया कि दुर्घटना में संगठन प्रभारी के हाथ में गंभीर चोट है| इलाज चल रहा है| खतरे से बाहर हैं|
छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने में जेठ को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करनें वाले जेठ को न्यायालय नें दोषी करार देकर आजीवन कारवास की सजा से दण्डित किया है|
बीते लगभग 22 साल पूर्व थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी आनन्द कुमार पुत्र रामस्वरूप नें 2 मई 2002 को मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे बताया कि बीती रात उसके छोटे भाई आदेश की पत्नी अतुल
गुप्ता छत पर बच्चो के साथ सो रही थी| आनन्द अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे लेटा था| आधी रात को दो गोली लगने की आबाज सुनाई पड़ी| भाई के रोने की आवाज सुनाई दी| जब छत पर गया तो
दो आदमी भाग रहे थे| पुलिस नें जब जाँच की तो आनन्द गुप्ता, उसके पुत्र विनय कुमार उर्फ शंकर, भाई योगेन्द्र कुमार उर्फ आजाद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया| न्यायालय नें साक्ष्यों के आभाव में विनय व योगेन्द्र को दोष मुक्त कर दिया| जबकि आनन्द कुमार को अपर सत्र न्यायाधीश दीपेन्द्र कुमार सिंह नें आजीवन कारावास व 25 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा दी है| अर्थदंड अदा ना करनें पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा|
जिले भर की पुलिस एलर्ट, किया फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले में पुलिस बरेली मामले व त्योहारों को लेकर एलर्ट मोड़ पर रही, पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने इसके साथ ही शहर की स्थिति का जायजा लिया।
जनपद में किसी प्रकार की खुराफात न हो और विवाद की स्थिति न बने इसके लिए एएसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय आदि पुलिस बल के साथ शहर में फ्लेग मार्च किया| पुलिस की खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में और घनी बस्तियों पर ज्यादा नजर रही। पुलिस नें पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से गुजरते हुए लोगों से संवाद
किया। इस दौरान जनता को सुरक्षा का संदेश दिया गया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।त्योहारों के दौरान अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए जनपद पुलिस की सोशल मीडिया टीम व्हाट्सऐप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्मों पर चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, ऑडियो या वीडियो को बिना पुष्टि किए आगे फॉरवर्ड न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि त्योहारों को देखते हुए फ्लेगमार्च किया गया है| फ्लेग मार्च पुलिस की व्यवहारिक प्रक्रिया है, लोगों को शांति बनाये रखनें की अपील की गयी है| सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी खुराफात करता पकड़ा जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सातनपुर आलू मंडी स्थित उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड फर्रुखाबाद के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे अहम मुद्दों पर निदेशकों के साथ चर्चा की गयी|
बैठक में संघ को सुचारू रूप से संचालन करनें के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया| बैठक में संघ के सभापति विमल कटियार, ममता राजपूत जिलाध्यक्ष भाजपा मैनपुरी, अशोक कटियार फर्रुखाबाद, अनुराधा आगरा, किरन सिंह शाहजहांपुर, राजवती बाथम फर्रुखाबाद, सुशील द्विवेदी व अमित दोहरे कन्नौज आदि व संयुक्त प्रबंध निदेशक आदि रहे| 




