फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के नवभारत सभा भवन में आयोजित समारोह खंडकाव्य मेंहदी में तलवार का भव्य लोकार्पण किया गया| अध्यक्षता प्रो. महेशचंद्र वर्मा ने की|
ज्वाइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि कल्पनाओं की उड़ान एक साहित्यिक ही कर सकता है और कोई नहीं, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य पराक्रम को इस खंडकाव्य में 1857 की प्रथम अमर शहीद रानी के मेंहदी लगी हाथों में तलवार लेकर अंग्रेजों को छक्के छुड़ाते हुए बलिदान को लिखा गया है| इस खंडकाव्य को युवा पीढ़ी को पढ़कर आत्मसाद करना चाहिए| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई के बलिदान को इतिहासकारों ने उजागर नहीं होने दिया जबकि रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य पराक्रम से कम नहीं था। पूर्व सांसद प्रो. रामबक्स वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये| समारोह में प्रमुख रूप से महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, लोधी महासभा महामंत्री परशुराम वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव , साहित्यकार अनन्या राजपूत, अमरपाल अमर, ब्रजकिशोर सिंह किशोर , डा. राजपाल सुमन, लक्ष्मी कांत अहिरवार, पुनीत राजपूत, डा. विवेक, सच्चिदानन्द लोधी, रामगोपाल वर्मा,नबाव सिंह,जनार्दन दत्त एडवोकेट, ओमप्रकाश राजपूत, मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत, आनन्द राजपूत, राहुल राजपूत आदि रहे|
खंडकाव्य ‘मेंहदी में तलवार’ का भव्य लोकार्पण
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



