Home Blog Page 164

अचानक बरसात से आलू की फसल को नुकसान की सम्भवना

0

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार को आलू की बोई हुई फसल के नुकसान होने की सम्भवना बन गयी है| जिससे किसानों के माथे पर बल नजर आ रहा है | वही जिन खेतों में आलू बुआई की तैयारी चल रही है उन खेतों में अमृत की बरसात हुई है| अमृतपुर क्षेत्र के कई गांव में आलू की फसल की बुआई हो गई है, अचानक बरसात होने से आलू के खेत में पानी भर गया है, जिससे अब धूप निकलने पर आलू का बीज खराब होने की सम्भवना बढ़ गयी है| जिससे काश्तकार की जेब पर भारी बोझ पड़ सकता है| हरसिंहपुर, राजपुर, बिचपुरिया, अल्हापुर व अमृतपुर आदि गांव में आलू की फसल की बुबाई हो चुकी है, आलू की फसल बुबाई हुए 5 दिन ही गुजरे थे कि अचानक बरसात हो गयी, जिससे आलू के खेतों में पानी भर गया, कास्तकर शिवम,राम अवतार, रामराज, विशेषश्वर, रामाधार, अनिल कुमार, करुणा शंकर आदि ने बताया की जिन किसानों के खेत खाली पड़े हैं, जुताई के लिए उन लोगों को लाभ हुआ है और जिनके आलू की फसल की बुबाई हो गई है उन कस्तूकारों को नुकसान की सम्भवना है|

6966 को नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण किये वितरित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के सातनपुर मंडी परिसर में कृत्रिम अंग उपकरण संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगों हेतु नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएल0वर्मा राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मुकेश राजपूत द्वारा की गई, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज व जिला अध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मंत्री द्वारा 263.33 लाख की कीमत के कुल 6966 उपकरण एवं सहायक यंत्र वितरित किये गये, वितरित गये उपकरणों में 221 मोटराइज्ड ट्राईसाइलकिल, 615 ट्राइसाइकिल, 416 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 09 सी0पी0 चेयर, 592 बैसाखी, 1002 छड़ी, 18 ब्रेलकेन, 05 रोलेटर, 622 कान की मशीन, 04 टीएलएम किट, 15 सुगम्य केन, 02 एडीएल किट, 01 सेल फोन, 282 कुर्सी कमोड सहित, 446 सिलिकोन तकिया, 1634 नी ब्रेस, 40 स्पाइनल सपोर्ट, 786 एलएल बेल्ट, 15 वॉकिंग स्टिक सीट सहित, 142 सर्वाइकल कॉलर, 28 टेट्रापोड, 35 ट्राईपोड, 36 फोल्डेबल वॉकर वितिरत किये गये ।कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री द्वारा 13 लाभार्थियों को व्यक्तिगत रूप से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं कान की मशीन वितरित की गई। जिलाधिकारी ने कहा, “दिव्यांगजन कभी स्वयं को असहाय न समझें। सरकार और प्रशासन सदैव उनके साथ है। मंत्री वर्मा ने बताया कि यह आयोजन “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत किया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगता की श्रेणियों को 7 से बढ़ाकर 21 किया है, और “दिव्यांग” शब्द देकर समाज में एक नई सोच की शुरुआत की। एलिम्को द्वारा भारत सरकार राज्य सरकार सांसद निधि एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पान्ससीबिलिटी विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सहायक उपकरणो का वितरण किया जाता है| कार्यक्रम में एनएकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद गौड़, जीएम एलिम्को, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, राहुल राजपूत, अभिषेक त्रिवेदी, आलू विपरण संघ के सभापति विमल कटियार, राजकुमार वर्मा आदि रहे |

छात्रा शिवानी बनी एक दिन की ईओ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत अधिशाषी अधिकारी के पद पर एक दिन के लिए छात्रा शिवानी का चयन किया गया | ईओ की कुर्सी पर बैठने के बाद एक दिन की ईओ बनी छात्रा शिवानी ने नगर पालिका की कार्यवाही को समझा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये | शहर के मऊदरवाजा स्थित मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज की छात्रा शिवानी राठौर पुत्री राजेंद्र राठौर निवासी बीबीगंज को नगर पालिका फर्रुखाबाद का एक दिन का ईओ नियुक्त किया गया | शिवानी ने सीएम योगी की वर्चुयल संवाद में मिले निर्देश के तहत नगर में सफाई व्यवस्था व टैक्स बसूली के संबंध में अधिकारी व कर्मियों को निर्देश दिये | ईओ विनोद कुमार, वरिष्ठ लिपिक शरद वाजपेयी आदि रहे |

काली घटाओं के साथ हुई छुटपुट बारिश से गर्मी से राहत,उमस बरकरार

0

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) विगत कई दिनों से जनपद में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए थे। सितंबर अंत में भी जून-जुलाई जैसी गर्मी और भयंकर उमस लोगों को परेशान किए हुए थी। मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में काली घटाएं छाने के साथ हुई छुटपुट बारिश से मौसम सुहावना हो गया। परन्तु उमस जस की तस बनी हुई है|अक्टूबर महीने चालु होने के साथ ही मानसून अब विदाई की ओर है। इसके साथ ही गुलाबी सर्दी का मौसम भी शुरू हो जाता है पर इस बार गर्मी विदा होती नजर नहीं आ रही है। दिन में खिल रही चटख धूप लोगों को जून-जुलाई की याद दिला रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

सीएम योगी का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्ति जनक फोटो बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, करणी सेना ने मामले में तहरीर दी है| दरअसल फतेहगढ़ के ग्रानगंज निवासी युवक ने सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो अपने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया| कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रामीण निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो वापस जनक तरीके से वायरल किया है मामले में करणी सेवा ने तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की | प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है||

मिशन शक्ति में डीआईजी ने फूंकी ऊर्जा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डीआईजी कानपुर जोन ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ पहुंचकर मिशन शक्ति के तहत चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अभियान में जुटे महिला पुलिसकर्मियों आदि से

मिलकर उन्हें मिशन शक्ति की बारीकियां से रूबरू कराया| मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर द्वारा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के साथ में पुलिस लाइन सभागार में समस्त थाना व कोतवाली प्रभारी व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी,कर्मचारीयों, एंटीरोमियो टीम को मिशन शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जुझारू महिलाओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के तहत शारदीय नवरात्रि के पर्व पर 22 सितंबर से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के तहत जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया|
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं ने अपने सघर्ष से सफलता तक की कहानी व्यक्त की, कार्यक्रम सांसदमुकेश राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल द्वारा माहिलाओं को सम्बोधित किया गया व विभिन्न क्षेत्रों सफल महिलाओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह , मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह आदि अधिकारी रहे|

ईनामी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी के पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया| पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर लिया|
थाना कमालगंज के थानाध्यक्ष राजीव कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ ग्राम भोजपुर मार्ग पर 25 हजार के ईनामी से मुठभेड़ हो गयी, जिससे शातिर के पैर में गोली लग गयी| पकड़े गये शातिर का नाम अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य निवासी बबरापुर गुरसहायगंज कन्नौज, हाल निवासी टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा है| आरोपी पर फर्रुखाबाद व जनपद कन्नौज में चोरी, गैंगस्टर एक्ट,आयुध अधिनियम व लड़की भगाकर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर, एक
तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर व 300 रूपये बरामद हुए|

दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़,मारपीट, मुकदमा

0

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दबंगों नें दुकान में घुसकर हमला कर दुकानदार के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ भी की गयी| पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया|
थाना क्षेत्र के जहानगंज निवासी कुमुदेश चतुर्वेदी नें बताया कि रविवार शाम को वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, उसी दौरान ग्राम कन्हई नगला निवासी कुलदीप राजपूत अपनी मां के साथ किताब, कागज व पेन खरीदने आये। उसी दौरान पीछे से अमरेश, नितेश, रामचंद्र, आरती, अर्चना और तीन अज्ञात व्यक्ति भी दुकान पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। जब विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने जब अपने बेटे को फोन करने की कोशिश की| दबंगों ने मोबाइल फोन तोड़ दिया व दुकान में तोड़फोड़ कर की। दुकानदार के भाई विमलेश चतुर्वेदी को भी बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गये| थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बैंक मैनेजर बनना चाहती एक दिन की एसपी बनी यशवी यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अभियान के तहत एक दिन की एसपी बनी छात्रा यशवी यादव बैंक मैनेजर बनना चाहती है|
सोमवार को पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें फतेहगढ़ के एक विद्यालय की छात्रा यशवी यादव को एक दिन का एसपी बनाया गया| यशवी नें जनता की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के निर्देश पुलिस को दिये| यशवी नें बताया कि वह बैंक मैनेजर बनना चाहती है| कक्षा 9 की छात्रा नेहा को एक दिन का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया| उपनिरीक्षक रक्षा सिंह नें नेहा का स्वागत किया| नेहा नें महिलाओं की शिकायतों को सुना| इंटर की छात्रा प्रगति को एक दिन का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया| कादरी गेट निवासी श्रेया द्विवेदी को थानाध्यक्ष कादरी गेट बनाया गया | दयानंद इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली हाई स्कूल की छात्रा कोमल मिश्रा पुत्री सुधीर मिश्रा निवासी कुबेरपुर कुडरा को अमृतपुर थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया। एसपी आरती सिंह नें बताया कि एक दिन का एसपी बनाने के पीछे उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ को विकसित करना है।