फर्रुखाबाद बीजेपी जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे मार्ग दुर्घटना में घायल

0
603

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा फर्रुखाबाद के संगठन प्रभारी व इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी| जिससे उनके गंभीर चोट आयी है| सांसद मुकेश राजपूत सहित जिले के कई नेताओं नें सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वास्थ्य होनें की कामना की है|
बीजेपी नेता शिव महेश दुबे रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान मध्यप्रदेश जनपद भिडं के दीनपुरा के निकट उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई व कई बार पलट गई। गलीमत रही की कार के टकरानें से एयर बैग खुल गये, लेकिन दुर्घटना में श्री दुबे के गंभीर चोट लगी है| कार के टकराते ही एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में दुबे को सीधे हाथ में गंभीर चोटें आईं, उनकी पत्नी सकुशल बताई गयी हैं। कार की खिड़की तोड़कर भाजपा नेता व उनकी पत्नी को बाहर निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा नें बताया कि दुर्घटना में संगठन प्रभारी के हाथ में गंभीर चोट है| इलाज चल रहा है| खतरे से बाहर हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]