फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर थाना क्षेत्र के ग्राम जीरागौर निवासी युवक के द्वारा राजपूत समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से प्रसारित हुआ|
जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रविवार देर रात थाना कमालगंज पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी युवक शादान को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस शादान को थाने ले आई और उससे पोस्ट
के संबंध में लंबी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से गलती से आपत्तिजनक टिप्पणी अपलोड हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी को लेकर चेतावनी दी। रविवार दोपहर पुलिस ने शादान का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने में युवक अरेस्ट
सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोश मिला अधेड़,हड़कंप
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) सड़क के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ को बेहोश पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद भिजवाया गया। वहां डॉक्टर अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि अधेड़ की पहचान कायमगंज निवासी विक्षिप्त अमित कुमार के रूप में हुई है। वह कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर रजलामई गांव के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला।

मंजुल मिश्रा सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मनोनीत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी नें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष पद पर मंजुल मिश्रा की ताजपोशी की है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की नसीहत दी गयी है|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, डॉ. रामकृष्ण राजपूत नें मंजुल को महानगर अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि मंजुल मिश्रा वरिष्ठ सपा नेता मनमोहन मिश्रा ने नाती है| लिहाजा उनकी तीसरी पीढ़ी का जुड़ाव सपा से हुआ है| मंजुल ने कहा कि पार्टी नें उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसके पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरी करेंगे| आगामी 2027 में सपा सुप्रीमो को सूबे का सीएम बनाने के लिए मेहनत करेंगे| 

कार की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा चालक समेत तीन घायल
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) फतेहगढ़ से सवारी लेकर कस्बा की ओर आ रहा टेंपो शुक्रवार देर शाम कार से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चालक को लोहिया अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कमल सिंह फतेहगढ़ मार्ग पर टेंपो चलाता है। शुक्रवार देर शाम वह सवारी लेकर कमालगंज लौट रहा था। तभी शेखपुर गांव के पास फतेहगढ़ की
ओर जा रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो चालक कमल सिंह, शेखपुर निवासी रामविलास, और गंगागली निवासी अमित कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।रामविलास ने बताया कि वह फतेहगढ़ से फूल-माला बेचकर घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाही की जाएगी। 
लेनदेन के विवाद में टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह हुए इस हादसे से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जहानगंज के गांव महरूपुर खार निवासी 44 वर्षीय विपिन टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह छिबरामऊ निवासी रमन तिवारी का टेंपो चलाता था।दोनों के बीच कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह रमन तिवारी ने इसी बात को लेकर विपिन से कहासुनी कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि रमन ने विपिन के साथ मारपीट कर दी।घटना से आहत
विपिन घर लौट आया। गांव के खेतों में बने अपने मकान के बरामदे में उसने कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन किसी काम से वहां पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस
और ग्रामीणों को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजन ने आरोप लगाया कि रमन तिवारी द्वारा की गई मारपीट के चलते ही विपिन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लाठी-डंडे व फायरिंग में आठ पर एफआईआर
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) टेंट के पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर
चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी अनुज राजपूत की टेंट हाउस की दुकान गांव रजलामई में है। अनुज ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसने अंशुल यादव निवासी अदूपुर के घर में एक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया था। उस काम का 40 हजार भुगतान आज तक नहीं
किया गया। कई बार पैसे मांगने पर भी अंशुल ने भुगतान नहीं किया, जिससे दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को अंशुल यादव अपने साथियों शिवम व अजय (निवासी दलेलगंज) और अकेश (निवासी मुरेठी) के साथ अनुज राजपूत की दुकान पर पहुंच
गया। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और फायरिंग होने लगी। घटना से दुकान पर भगदड़ मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अनुज राजपूत की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
क्रेन की मदद से प्लेन को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हवाई पट्टी पर प्लेन क्रेस होनें के बाद रन-वे से उतर गया था, जिसको शनिवार को क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया|
विदित है कि सकवाई स्थित हवाईपट्टी पर गुरुवार 9 अक्टूबर को दुर्घटना ग्रस्त हो गया था| निजी कम्पनी का प्लेन होनें एक कारण उस कम्पनी के अधिकारी शनिवार को हवाई पट्टी पर पंहुचे और कई क्रेनों की मदद से उसे झाड़ियों से निकाल निकाला गया और सुरक्षित जगह पर खड़ा करा दिया गया| जानकारी में
मुताबिक छतिग्रस्त हुए विमान की मरम्मत खुजरों से आये इंजीनियरों द्वारा राजकीय हवाई पट्टी पर ही कि जायेगी। जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. राजीव धर ने बताया कि अभी इंश्योरेंस वाले मौके पर जांच करने नहीं आए हैं उनकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जेट को यहां ही संभालवाना है या खुजरों में मरम्मत की जाएगी इंश्योरेंस क्लेम कंपनी के निरीक्षण के बाद ही पुष्टि हो पायेगी।
जयप्रकाश नारायण को सपाईयों नें जयंती पर किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी| जिसमे उनके जीवन पर वक्ताओं नें प्रकाश डाला|
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। जिलाध्यक्ष नें कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने देश को ‘संपूर्ण क्रांति’ का मंत्र दिया था। उन्होंने सत्ता से नहीं, व्यवस्था से टकराने का साहस दिखाया। सर्वेश अम्बेडर नें कहा कि जयप्रकाश
नारायण जी ने युवाओं को देश की असली ताकत माना। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने भी विचार रखे| युवजन सभा की मासिक बैठक का आयोजन भी हुआ| रामशरण कठेरिया, संजय यादव, प्रवेश कटियार, लायक यादव, धीरज राजपूत, मंगल यादव, सुमित कुशवाहा, अनिल यादव, श्यामल यादव, राजपाल यादव, योगेंद्र नाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज यादव प्रधान, रामपाल यादव आदि रहे| 
सीपीआई में छात्र संसद में नेतृत्व क्षमता की दिखी प्रतिभा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में आज छात्र संसद कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
छात्र संसद की कार्यवाही से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । नन्हे मुन्ने बच्चों ने सावन झूला, कृष्ण लीला,एक्शन डांस तथा राजस्थानी लोक नृत्य को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रम मुक्त कर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वास्तविक संसद की तर्ज पर छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें विपक्षी छात्र सांसदों ने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, मीडिया की स्वतंत्रता जैसी ज्वलंत सामाजिक एवं राष्ट्रीय
विषयों पर सारगर्भित प्रश्न प्रस्तुत किए। सत्ताधारी पक्ष के छात्र सांसदों ने विपक्ष द्वारा उठाए गए प्रश्नों के तार्किक, संतुलित एवं प्रभावशाली उत्तर देकर अपनी नेतृत्व क्षमता, वाक्-कौशल और सजग नागरिकता का परिचय दिया। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, प्राचार्य श्री संजय बिष्ट, सीपीवीएन (हिंदी माध्यम) के प्रधानाचार्य श्री योगेश तिवारी तथा सीपीबीएन (अंग्रेज़ी माध्यम) के उपप्रधानाचार्य श्री जैना जी , प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित रहे| 
कलकत्ता की प्रेमिका के हुश्न का मायाजाल और ट्रेन में प्रेमी की मौत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलकत्ता की प्रेमिका के साथ गये युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी| परिजन शव लेकर पंहुचे तो कोहराम मच गया| परिजनों नें युवती को पकड़ कर पुलिस के हबाले कर दिया|
थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर कोटा निवासी रामवीर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र ललित तिवारी को सोशल मीडिया के माध्यम से कलकत्ता की एक युवती से प्रेम हो गया था, दोनों की फोन पर नजदीकी बढ़ी तो फिर युवती कोलकता से फर्रुखाबाद मिलने भी आयी| ललित की बहन मंजू नें बताया कि बीते दो दिन पूर्व
युवती भाई ललित को अपने साथ कोलकता लेकर गयी थी| कोलकता में ही उसका मोबाइल ले लेनें और ललित को ट्रेन से धक्का दे देनें का आरोप लगा है| ललित की ट्रेन से गिरनें से मौत हो गयी| परिजनों नें ललित को धक्क्का देंनें का आरोप लगाया है| ललित का शव घर आते ही माँ राजवती व बहन मंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ललित पीको का कारीगर था| परिजनों नें उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया| 




