क्रेन की मदद से प्लेन को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट

0
646

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हवाई पट्टी पर प्लेन क्रेस होनें के बाद रन-वे से उतर गया था, जिसको शनिवार को क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया|
विदित है कि सकवाई स्थित हवाईपट्टी पर गुरुवार 9 अक्टूबर को दुर्घटना ग्रस्त हो गया था| निजी कम्पनी का प्लेन होनें एक कारण उस कम्पनी के अधिकारी शनिवार को हवाई पट्टी पर पंहुचे और कई क्रेनों की मदद से उसे झाड़ियों से निकाल निकाला गया और सुरक्षित जगह पर खड़ा करा दिया गया| जानकारी में मुताबिक छतिग्रस्त हुए विमान की मरम्मत खुजरों से आये इंजीनियरों द्वारा राजकीय हवाई पट्टी पर ही कि जायेगी। जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. राजीव धर ने बताया कि अभी इंश्योरेंस वाले मौके पर जांच करने नहीं आए हैं उनकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जेट को यहां ही संभालवाना है या खुजरों में मरम्मत की जाएगी इंश्योरेंस क्लेम कंपनी के निरीक्षण के बाद ही पुष्टि हो पायेगी।



[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]