जयप्रकाश नारायण को सपाईयों नें जयंती पर किया याद

0
482

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी| जिसमे उनके जीवन पर वक्ताओं नें प्रकाश डाला|
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। जिलाध्यक्ष नें कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने देश को ‘संपूर्ण क्रांति’ का मंत्र दिया था। उन्होंने सत्ता से नहीं, व्यवस्था से टकराने का साहस दिखाया। सर्वेश अम्बेडर नें कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने युवाओं को देश की असली ताकत माना। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने भी विचार रखे| युवजन सभा की मासिक बैठक का आयोजन भी हुआ| रामशरण कठेरिया, संजय यादव, प्रवेश कटियार, लायक यादव, धीरज राजपूत, मंगल यादव, सुमित कुशवाहा, अनिल यादव, श्यामल यादव, राजपाल यादव, योगेंद्र नाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज यादव प्रधान, रामपाल यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]