एसपी के नये आफिस के लिए आवंटित हुई नजूल भूमि

0
106

फर्रुखाबाद: लम्बे समय के इंतजार के बाद पुलिस अधीक्षक के नये कार्यालय के निर्माण के लिए नगर पालिका की नजूल भूमि का पट्टा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के नये आफिस के लिए अब तक जमीन न मिल पाने से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका था। अब जमीन मिल जाने से जल्द ही निर्माण शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है।

[adrotate banner="3"]

जनपद में पुलिस अधीक्षक के नये कार्यालय के लिए काफी इंतजार के बाद फतेहगढ़ के कचहरी चौराहे के पास तहसील से नगर पालिका की नजूल भूमि का पट्टा आवंटित कर दिया गया है। एसपी के नये कार्यालय के लिए पट्टा आवंटित होने से जल्द ही आफिस निर्माण की संभावना जतायी गयी है। यह भूमि पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने की गली में बनी टंकी के पास खाली जगह आवंटित की गयी है। आवंटित भूमि को उत्साहित पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा।

[adrotate banner="2"]