सूमो विक्टा सहित तीन टप्पेबाजों को एसओजी टीम ने उठाया

0
105

फर्रुखाबाद: एसओजी टीम ने मंगलवार की रात चोरी की योजना बनाते तीन लोगों को सूमो विक्टा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये युवकों के पास से सरिया, चाकू व चाबी का गुच्छा आदि सामान बरामद किया गया है। तीनों युवक कहीं लूट के इरादे से जा रहे थे।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सकवाई निवासी आलोक सिंह, आजाद नगर निवासी रोहित चौरसिया, राजीवगांधी नगर निवासी गौरव शुक्ला को जयनरायन वर्मा रोड से गिरफ्तार कर लिया। तीनो युवक संदिग्ध स्थिति में सूमो विक्टा संख्या 76एस 1135 में बैठे कोई योजना बना रहे थे। उसी समय एसओजी टीम ने तीनो को धर दबोचा। तीनों के पास से चाबी का गुच्छा, सरिया, चाकू इत्यादि सामान भी बरामद हुआ है।
बरामद की गयी सूमो विक्टा संख्या यूपी 76एम 1135 सकवाई निवासी आलोक सक्सेना के पिता के नाम है। तीनो युवकों का चालान कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]