सर्राफा कारीगर की दुकान से नकब लगाकर लाखों के जेबर चोरी

0
167

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित सर्राफा बाजार सियाराम वाली गली में नई बस्ती निवासी सोनू वर्मा की दुकान पर चोरों ने बीती रात दुकान के पीछे से नकब लगाकर तकरीबन एक लाख रुपये के जेबरात उड़ा दिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

सर्राफा कारीगर सोनू वर्मा ने बताया कि वह कल तकरीबन 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। प्रातः दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान के पीछे जैन गली की तरफ से चोरों ने नकब लगा दिया। चोरों ने नकब लगाने के बाद अलमारी खोलने का प्रयास किया लेकिन खोल नहीं पाये तो दराज में रखे तीन पैन्डल उड़ा दिये और फरार हो गये। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार सिंह, शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]