सांईं बाबा की शोभा यात्रा कानपुर के लिये पैदल रवाना

0
129

फर्रुखाबादः सांईंबाबा के भक्तों की आज पन्डाबाग से पैदल शोभायात्रा कानपुर के लिए रवाना हुई। पन्डाबाग में एकत्र हुए सांईभक्तों ने जयकारों के साथ पालकी में सांईबाबा की प्रतिमा को स्थापित कर नाचगाना करते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर सांई भक्तों की शोभा यात्रा निकाली।

[adrotate banner="3"]

सुबह तकरीबन 11 बजे पन्डाबाग मंदिर पर सांईं भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया था। मशाल को प्रज्ज्वलित कर पालकी के आगे-आगे भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने भी शोभा यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई शोभा यात्रा कानपुर स्थित सांईं मंदिर तक जायेगी। सभी सांईं भक्तों ने अपने सिरों पर सांईं बाबा का सफेद कपड़ा बांध रखा था व भक्त सांई बाबा के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे।

भक्तों ने सांईं तेरे रूप हजार कैसे हमें दर्शन मिलेंगे व शिरड़ी वाले सांईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

[adrotate banner="2"]