नये आईएसआई चीफ शाहरुख खान के रिश्तेदार

0
115

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नये प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जहीरउल इस्लाम बॉलिवुड स्टार शाहरूख खान के रिश्‍तेदार है।

[adrotate banner="3"]

 

श्री इस्‍लाम इंडियन नेशनल आर्मी के नायक शाहनवाज खान के भतीजे भी हैं। जहीरउल, और उन्‍हीं से जहीरउल का शाहरूख खान से रिश्‍ता निकलता है। पाक के रक्षा विश्लेषक ने बताया कि श्री इस्‍लाम के पिता पाकिस्‍तानी सेना के ब्रिगेडियर थे। सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली इंडियन नैशनल आर्मी में मेजर रहे शाहनवाज खान इस्‍लाम के चाचा थे। उन्‍होंने बताया कि उनके एक बेटे विभाजन के दौरान भारत में ही रहे, और दूसरें महमूद नवाज पाकिस्‍तान ही रहे और कर्नल बने। रिटायर होनें के बाद महमूद नवाज खान भारते गये और अपने पिता से मिले। शाहरूख खान की कई वेबसाइट्स में उनकी बायोग्राफी है। जिसके मुताबित बॉलिवुड के इस सितारे की दिवंगत मां लतीफ फातिमा शाहनवाज खान की गोद ली हुई बेटी थीं।

[adrotate banner="2"]