राजेपुर में एमएलसी चुनाव का 67.1 प्रतिशत चुनाव

0
37

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को राजेपुर ब्लॉक में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ब्लॉक परिसर में बनाए गए दो मतदान बूथों पर कुल 508 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 341 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 67.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। बूथ संख्या 199 पर 435 मतदाताओं में से 289 ने वोट डाले, जबकि बूथ संख्या 120 पर 73 मतदाताओं में से 52 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों बूथों पर मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। **सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल** मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बावजूद ब्लॉक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। मौके पर मुख्य गेट के पास तैनात कुछ पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठकर मोबाइल चलाते और आपस में बातचीत करते नजर आए। वहीं, ब्लॉक का मुख्य गेट खुला रहने से सुरक्षा निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हुए। मतदान पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए बरती जा रही सतर्कता पर भी चर्चा रही। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। ब्लॉक के आसपास की दुकानों को बंद कराया गया था। वहीं, प्रत्याशियों के एजेंटों के बस्ते मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर लगवाए गए थे। **बूथवार मतदान का विवरण** बूथ संख्या 199 पर कुल 435 मतदाताओं में से 289 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 66.4 रहा। बूथ संख्या 120 पर 73 मतदाताओं में से 52 ने वोट डाले, जिससे मतदान प्रतिशत 71.2 दर्ज किया गया। दोनों बूथों को मिलाकर कुल 67.1 प्रतिशत मतदान हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]