सपाइयों व बसपाइयों के बीच फायरिंग में एक की मौत

0
121

जनपद हरदोई में शनिवार को सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की झड़प में 1 कार्यकर्ता की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।

[adrotate banner="3"]

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संडीला थानांतर्गत् एक गांव में दो दिन पहले हुए जमीनी विवाद को लेकर एक बैठक चल रही थी। उसी दौरान सपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और एक पक्ष द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।

[adrotate banner="2"]