संकिसा बौद्ध महोत्सव की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा

0
23

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा स्थित धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आयोजित होने वाले बौद्ध महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यवस्थाओं और क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने आयोजन के मद्देनजर व्यवस्थाओं की निगरानी की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]