फर्जी मतदान के आरोपों पर हाई-वे पर बैठीं सपा पूर्व विधायक

0
14

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मोहम्मदाबाद ब्लॉक में हंगामे की स्थिति बन गई। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ब्लॉक गेट के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। उनके धरने पर बैठने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर कुछ लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई मतदाताओं के वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कुछ टिप्पणियों से नाराज होकर भी वह सड़क पर धरने पर बैठ गईं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक को समझाकर शांत कराया और सड़क से हटाया। एमएलसी चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर लगाए गए आरोपों से मतदान केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए हलचल बनी रही। हालांकि, फर्जी मतदान के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि सभी बूथों पर व्यवस्था ठीक से चली कही कोई शिकायत नही मिली | शांतिपूर्ण तरिके से मतदान कराया गया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]