उमर खान व उस्ताद ने जुलूस निकाल अपने-अपने पक्ष में बनाया माहौल

0
125

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के आज अंतिम दिन सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उमर खान व निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह ने जुलूस निकाल अपनी दम दिखाकर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाया। बसपा के उमर खान के जुलूस के बाद समर्थकों में नया जोश आ गया।

[adrotate banner="3"]

बहुजन समाज पार्टी से सदर प्रत्याशी मोहम्मद उमर खान ने आज टाउन हाल से  फतेहगढ़ तक पैदल जुलूस निकाला। जुलूस में जगह-जगह उमर खान का फूल मालाओं व जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया। महिलाओं ने भी उमर के जुलूस में हिस्सा लेकर जमकर नारेबाजी कर समर्थकों में जोश भरा।

इस दौरान एमएलसी मनोज अग्रवाल व अन्य बसपाइयों के पीछे-पीछे नीली टोपी लगाये बसपा समर्थकों की भारी भीड़ चली आ रही थी। मुसलमान भाइयों ने जुमे की नमाज के बाद जुलूस में शामिल होकर भीड़ जुटाई। उमर खान के भारी जुलूस को देखकर विरोधी दलों के प्रत्याशियों के होश उड़ गये।
वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह ने गुरुगांवदेवी मंदिर से जुलूस निकाला। चार पहिया गाड़ी पर सवार विजय सिंह के जुलूस में भी भारी भीड़ इकट्ठी थी।

[adrotate banner="2"]