अमृतपुर तहसील कार्यालय से लेखपाल की बाइक चोरी

0
153

फर्रुखाबाद: मंगलवार को चोरों ने अमृतपुर तहसील कार्यालय से ही लेखपाल की बाइक उड़ा ली। लेखपाल ने आसपास ढूंडने के बाद पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर पूंछ तांछ की, परंतु अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है।

[adrotate banner="3"]

तहसील अमृतपुर कार्याल में किसी कार्य से आये करनपुर दत्त के लेखपाल राम नरेश यादव की हीरो होंडा सुपर प्लस  बाइक नंबर यूवी 76 एफ 3969 बाहर खड़ी थीं। श्री यादव लगभग आधे घंटे बाद बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। साथियों से पूंछ तांछ की परंतु जब कोई सुराग नहीं लगा तो आखिर जाकर पुलिस थाना अमृतपुर को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। परंतु समाचार लिखे जाने तक बाइक का पता नहीं चल सका था।

[adrotate banner="2"]