इस्लाम को फिर तहसील सदर का चार्ज

0
131

फर्रुखाबाद: दो माह पूर्व ही तहसीलदार सदर से उसी तहसील में तहसीलदार न्यायिक बनाये गये इस्लाम मोहम्म्द को दोबारा तहसीलदार सदर बना दिया गया है। इटावा से स्थानांतरित होकर आये श्रीराम सचान को तहसीलदार अमृतपुर बनाया गया है। इटावा से ही आये दूसरे तहसीलदार आरपी चौधरी को सदर में तहसीलदार  न्यायिक बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि दो माह पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने बाढ राहत घोटाले में आरोपों से घिरे इस्लाम मोहम्मद को तहसीलदार सदर पद से हटा कर यहीं पर तहसीलदार न्यायिक बना दिया था। नवागंतुक जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे द्वारा किये गये तहसीलदारों की तैनाती में नये फैरबदल में इस्लाम मोहम्मद को दोबारा तहसील सदर का चार्ज मिल गया है।

[adrotate banner="2"]