पीईटी परीक्षा में पहली पाली में 70.08 और दूसरी में 71.45 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 17,376 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 70.08 प्रतिशत और दूसरी पाली में 71.45 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 8,688 अभ्यर्थियों में से 6,089 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,599 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 70.08 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।दूसरी पाली में भी 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,108 ने परीक्षा दी और 2,480 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 71.45 प्रतिशत रही।डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]