फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही एग्रीस्टेक एवं फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। उन्होंने तहसीलदारों, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपरक निस्तारण कर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा में उन्होंने लेखपालों और पंचायत सहायकों की जवाबदेही निर्धारित करने को कहा। पात्र किसानों की डिजिटल आईडी बनाने का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने तथा लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी विभागों को मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य समय से पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बकायेदारों से नियमानुसार वसूली में तेजी लाने और कम प्रगति वाले विभागों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि जनशिकायतों, फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष वाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, एसडीएम सदर संजय कुमार, एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू, एसडीएम कायमगंज अभिषेक कुमार रहे।
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही, फार्मर रजिस्ट्री में भी तय होगी जवाबदेही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



