प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गर्भवती महिलाओं व क्षय रोगियों को बांटा पौष्टिक आहार

0
32

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने 17 गर्भवती महिलाओं और आठ क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार एवं फल वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों से शाम छह से सात बजे के बीच अपने घरों पर दीपक जलाने की अपील की गई है।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।इस अवसर पर डॉक्टर गौरव यादव, जिला मंत्री शिवमोहन सिंह गौर, शक्ति केंद्र संयोजक लल्ला बाबू, मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, मंडल महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी और जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]