फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पालिका बोर्ड बैठक में अनुपूरक और अभिनंदन प्रस्ताव ध्वनि मत से पासपीएम के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का अभिनंदन प्रस्ताव स्वीकृतफर्रुखाबाद।सदर नगर पालिका की बोर्ड बैठक चेयरमैन वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें ध्वनि मत से पास किया गया। बैठक में सबसे प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने के लिए अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया, जिसे सभी सभासदों ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पास कर दिया। प्रस्ताव के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विशेष जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त नगर और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान की अगुआई पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार करेंगे। बैठक में नगर के विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, जिनमें साफ सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, प्रकाश व्यवस्था में सुधार और जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। सभी प्रस्तावों को सभासदों ने एकमत होकर पास किया।चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस एक महीने के अभियान में पालिका का प्रत्येक सभासद और कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेगा और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सिद्ध किया है कि लक्ष्य स्पष्ट और नियत ईमानदार हो तो कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हमारा संकल्प है कि फर्रुखाबाद को ऐसा नगर बनाया जाए जहां विकास के साथ स्वच्छता, सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले। चेयरमैन ने सभी सभासदों से राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर विकास को सर्वोच्च लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। कहा कि जनप्रतिनिधि होना केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के प्रति निरंतर उत्तरदायित्व निभाना है। अंत में उन्होंने पीएम के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को आत्मसात कर नगर के विकास को नई गति देने का संकल्प दिलाया। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का जो विजन है उसे पर काम करेंगे।
पालिका बोर्ड बैठक में अनुपूरक व अभिनंदन प्रस्ताव ध्वनि मत से पास
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



