रोडवेज के सामने जाम पर यातायात पुलिस का शिकंजा ई-रिक्शा, बस व दोपहिया वाहनों पर कार्यवाही

0
39

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडवेज बस स्टॉप के सामने आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीएसआई यातायात सत्येंद्र कुमार ने टीम के साथ रोडवेज बस स्टॉप पहुंचकर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों, रोडवेज बसों और ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसा।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली कई रोडवेज बसों के चालान किए गए। बस चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रियों को बस में बैठाने और उतारने का काम रोडवेज परिसर के भीतर ही किया जाए। सड़क पर बस खड़ी कर सवारियां भरने अथवा उतारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।रोडवेज के आसपास बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े होने से लगने वाले जाम को देखते हुए कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट तथा वाहनों पर काली फिल्म लगाने समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा गया।टीएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ ही जाम वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।ई-रिक्शा के रूट तय, पालन कराने में परेशानीनगर पालिका के ईओ विनोद कुमार ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जा चुके हैं, लेकिन उनका पूरी तरह अनुपालन नहीं हो पा रहा है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा निर्धारित रूट का पालन कराया जाना भी यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।खराब सिग्नल लाइट जल्द होगी दुरुस्तलालगेट फव्वारे के पास कई महीनों से खराब पड़ी सिग्नल लाइट को लेकर ईओ विनोद कुमार ने बताया कि जिस वेंडर ने सिग्नल लाइट लगाई थी, उसका कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब दूसरे वेंडर से बातचीत की गई है और जल्द ही सिग्नल लाइट को दुरुस्त कराया जाएगा। गणेश महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस अलर्टगणेश महोत्सव को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी विशेष तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। यातायात नियम तोड़ने वालों और मनमाने ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब निगाहें नगर पालिका की ओर हैं कि निर्धारित ई-रिक्शा रूट का पालन किस तरह सुनिश्चित कराया जाता है और लालगेट की खराब सिग्नल लाइट कितनी जल्दी ठीक होती है। इन दोनों व्यवस्थाओं के प्रभावी होने के बाद शहर को रोजाना लगने वाले जाम से कितनी राहत मिलती है, यह देखने वाली बात होगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]