भाजपा बढ़पुर पूर्वी मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

0
23

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर से सटे ग्राम धन्सुआ में भाजपा के बढ़पुर पूर्वी मंडल की सेवा संकल्प अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल प्रभारी अनुराग सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कटियार, मंडल उपाध्यक्ष शशांक कटियार तथा मंडल मंत्री आकाश तिवारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने की अपील की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]