महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

0
12

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन सभा का आयोजन खानपुर स्थित समुदाय केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र, धर्म तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी तथा कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक कठेरिया के निर्देश एवं मार्गदर्शन में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन में जिला अध्यक्ष अनुपम अवस्थी, जिला महामंत्री अमन द्विवेदी, जिला मंत्री अमित वर्मा तथा मीडिया प्रभारी प्रशांत द्विवेदी की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि परम पूज्य ईश्वरदास जी महाराज रहे। विशिष्ट अतिथियों में भोले बाबा कमेटी के जिला संरक्षक प्रमोद दुबे, अभिषेक वर्मा, वीरेंद्र त्रिवेदी और रोहित, प्रधान प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला, अजय अग्निहोत्री, नीरज शर्मा, रघु मंगल यादव समेत विश्व हिंदू महासंघ की पूरी टीम ने सहभागिता की।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]