फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कमालगंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ नकदी बरामद की है। एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का अनावरण करते हुए पुलिस टीम की कार्रवाई की जानकारी दी।पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को शास्त्रीनगर निवासी प्रीती पत्नी सुधीश कुमार ने घर में चोरी होने की सूचना देते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के सामने चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशेषांक उर्फ हिमांशू पुत्र हरिओम गंगवार निवासी शास्त्रीनगर, अर्जुन सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी नई बस्ती, अक्षय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी हरदेवनगर तथा सचिन शंखवार पुत्र ओमबाबू निवासी अंबेडकर नगर, थाना कमालगंज को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने विशेषांक उर्फ हिमांशू के पास से पीली धातु की जंजीर, दो अंगूठियां, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और एक हजार रुपये बरामद किए। अर्जुन सिंह के कब्जे से पीली धातु का गले का हार, सफेद धातु की पायल और 1100 रुपये मिले।अक्षय कुमार से सफेद धातु की पायल, पीली धातु के कान के झाले और 800 रुपये बरामद हुए। वहीं सचिन शंखवार के पास से पीली धातु की मांग बेन्दी व अंगूठी, सफेद धातु की हाफ पेटी व सिक्का तथा 600 रुपये बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद माल के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



