फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के शेराखार गांव में सरकारी राशन में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार जगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति निरीक्षक नीतीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना दरोगा आशुतोष कुमार को सौंपी है। पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार की राशन की दुकान पर छापेमारी कर जांच की थी। विभागीय जांच में सरकारी खाद्यान्न के स्टॉक में गड़बड़ी सामने आने का आरोप है। विभाग के मुताबिक जांच के दौरान 51.80 कुंतल गेहूं, 85 कुंतल चावल, 39 कुंतल बाजरा, 196 कुंतल चीनी और 188 किलोग्राम एमडीएम राशन से संबंधित अनियमितता पाई गई।पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर राजेपुर पुलिस ने राशन के गबन और कालाबाजारी के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी और गबन का मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



