सीएम योगी के दौरे को लेकर डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

0
289

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित 3 सितम्बर के जनपद दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन फतेहगढ़ पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीआईजी ने पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड, पार्किंग स्थल, रूट डायवर्जन समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर मुस्तैद रहने तथा वीवीआईपी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। डीएम अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]