ब्राह्मणो की सुरक्षा कों लेकर सरकार पर नव निर्माण दल का जुबानी हमला

0
51

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफिले के साथ पहुंचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश महासचिव, जगह-जगह हुआ स्वागतफर्रुखाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। नोएडा से करीब 40-50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अंकित तिवारी का कायमगंज में गौरव मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इसके बाद फैजबाग में शिवओम मिश्रा, हथियापुर में हिमांशु मिश्रा, पक्कापुल पर रामजी मिश्रा, चौक पर राजन दीक्षित व अनुपम दीक्षित, घुमना में शिवेंद्र बाजपेई और लाल दरवाजा पर अमन दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कादरीगेट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।जिला कार्यालय पहुंचने के बाद अंकित तिवारी ने गुरुगांव देवी मंदिर में पहुंचकर मां भगवती की आरती की। इस दौरान कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्राह्मणों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा, जिन पर ब्राह्मणों को परेशान करने और उनकी हत्या में शामिल होने के आरोप हैं। 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी ने खोले पत्ते वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर अंकित तिवारी ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चुनावी रणनीति तय करेगी। पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी अथवा किसी राजनीतिक दल को समर्थन देगी, इसका अंतिम फैसला हाईकमान करेगा।यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं और आगे भी इस विषय को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश महासचिव के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा।जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों के हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आसपास के क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।इस दौरान राघवेंद्र मिश्रा, मनोज दुबे, शिवेंद्र बाजपेई, सचिन मिश्रा, नितिन मिश्रा, आनंद मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]