डीएम कों छात्र पंजीकरण, शिक्षक उपस्थिति, साफ-सफाई व मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था मिली असंतोष जनक

0
44

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड राजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महोलिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में छात्र पंजीकरण, शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय अनुशासन तथा शिक्षण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान छात्र पंजीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, शिक्षक उपस्थिति और विद्यालय अनुशासन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। बच्चों की नियमित उपस्थिति और नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही बच्चों के शैक्षिक स्तर का नियमित मूल्यांकन कर शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।उन्होंने विद्यालय परिसर और कक्षाओं में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के साथ सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया।जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल अपेक्षित सुधार कराया जाए और नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।डीएम ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति पर नियमित ध्यान दिया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]