साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने को राजेपुर पुलिस सक्रिय

0
260

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजेपुर थाना पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रख रही है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध फोन कॉल, संदेश या लिंक के झांसे में आने से भी बचें।थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित व्यक्ति बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और ठगी की रकम को बचाने के प्रयास किए जा सकें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]