पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, सीमाओं पर नाकाबंदी

0
18

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों, वर्तमान परिस्थितियों एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के मद्देनजर जनपद पुलिस ने सघन नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले की सीमाओं सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ वाहनों के कागजात भी चेक किए गए। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई करना तथा वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भी पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने आमजन से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]