विधान परिषद चुनाव के लिए 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, सभी केंद्रों पर पहुंचीं

0
94

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से 30 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया के बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान स्थलों पर सकुशल पहुंच गईं।जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में 11 मतदान केंद्रों पर कुल 30 बूथ बनाए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 30 पोलिंग पार्टियों को नौ वाहनों से रवाना किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से सभी पार्टियों की पहुंच की निगरानी की गई।उन्होंने बताया कि आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 25 रिजर्व मतदान कार्मिकों को ऑफिसर क्लब में तैनात रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल संबंधित मतदान स्थलों पर भेजा जाएगा। इसके लिए तीन वाहन भी रिजर्व रखे गए हैं। जिला प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने और पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]