ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

0
55

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन पुलिस ने ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को 21 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच फतेहगढ़ की ओर पार्सल शेड के पास से गिरफ्तार किया।जीआरपी के अनुसार, पुलिस टीम रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर यक्ष एप के माध्यम से ट्रेन में चोरी के मामले से संबंधित दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। बरामदगी में एक वीवो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद शामिल हैं। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 25/26, धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र जमील खां निवासी भरतपुर, पोस्ट मंझना, थाना नवाबगंज तथा सागर पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला खड़ियाई, थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सागर का नाम भी जीआरपी फर्रुखाबाद में दर्ज एक अन्य मुकदमे के आपराधिक इतिहास में शामिल है।कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, कांस्टेबल अनुराग यादव और कांस्टेबल प्रिंस युवराज सिंह शामिल रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]