फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कानपुर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के संत मनोजआनंद जी महाराज (गोल्डन बाबा) बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर बातचीत भी की।
गोल्डन बाबा सबसे पहले फतेहगढ़ पुलिस लाइन के निकट स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां अस्पताल संचालक राघवेंद्र अग्निहोत्री, गौरव चौहान, शरद पाठक, गोविंद अग्निहोत्री, रिंकू अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद वह महंत ईश्वर दास महाराज के साथ पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मचारी ओंकार दास जी महाराज (बड़े महाराज) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में महंत ईश्वर दास जी महाराज और गोल्डन बाबा ने एक-दूसरे का माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न भेंट किए तथा पारंपरिक सम्मान व्यक्त किया। दुर्वासा ऋषि आश्रम के बाद उनका कार्यक्रम आवास विकास स्थित माधव मैक्स हॉस्पिटल, बजरिया स्थित सैनिक कैंटीन तथा इसके बाद नवाबगंज जाने का है।
इस दौरान गोल्डन बाबा ने जेएनआई न्यूज कों बताया कि सोना धारण करना उनकी परंपरा और व्यक्तिगत पसंद का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह क्षत्रिय समाज से हैं, इसलिए सोना पहनते हैं। राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि जिसने भी अपराध किया है, उसे कानून और उसके कर्मों का परिणाम अवश्य भुगतना पड़ेगा।
राजनीतिक सवाल पर गोल्डन बाबा ने कहा कि वह प्रदेशभर के भ्रमण पर हैं और उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होती, तब तक वह चांदी के जूते धारण नहीं करेंगे। सैनिक कैंटीन में हुआ भव्य स्वागत
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व व्यापार मंडल जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा कि बजरिया स्थित सैनिक कैंटीन में पंहुचे गोल्डन बाबा व ईश्वरदास महाराज का भव्य स्वागत किया गया | गोल्ड़न बाबा नें कैंटीन का अवलोकन किया और सराहना की| इस दौरान गौरव सिंह, क्रांति पाठक, डॉ. राघवेन्द्र अग्निहोत्री, डॉ. अविनाश, रामजी, सिद्धांत सिंह आदि रहे |
राम मंदिर चोरी मामले पर बोले गोल्डन बाबा, दोषियों को मिलेगी सजा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



