आधुनिक तकनीक से बदल रहे रोजगार के अवसर

0
43

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में बुधवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एशियन स्किल अकादमी का शुभारंभ किया गया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स तथा एशियन स्कॉलरशिप परीक्षा-2026 का विधिवत शुभारंभ भी हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संरक्षक नवीन मिश्रा एवं राजेन्द्र दीक्षित ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद संस्थान परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्रा अनुष्का कुशवाहा के स्वागत गीत से हुई। अनन्य कपूर और शिखा कुशवाहा ने विश्व युवा कौशल दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। प्रिंस बाजपेई ने अपनी ओजस्वी कविता से श्रोताओं को प्रभावित किया, जबकि स्वाति तिवारी ने गीत एवं प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट युवाओं को रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया। वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सिंघिका वर्मा, अभिनव दीक्षित, अंकुश कश्यप एवं भावना गुप्ता को कौशल सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा चार्ट प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा ए.डी.सी.ए., ‘ओ’ लेवल एवं अकाउंटिंग पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संरक्षक नवीन मिश्रा एवं राजेन्द्र दीक्षित ने अपने संबोधन में युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने, कौशल विकास को जीवन का हिस्सा बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा युवाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एशियन स्किल अकादमी की स्थापना को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि आज के समय में युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए। स्वरोजगार की दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी व्यक्ति को सफल उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक बना सकता है। कार्यक्रम का संचालन फाल्गुनी भैरवानी ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व राधिका एवं सुपर्णा मिश्रा ने संभाला। समारोह में शैलेंद्र मिश्रा, रक्षपाल, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]