सपाईयों ने कार्यालय पर सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव को जयंती पर किया याद

0
218

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, पुष्पेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, बीके गंगवार, रामू गुप्ता और विवेक सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जितेंद्र सिंह यादव, बंटी यादव, पवन कठेरिया आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]