फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन जेएन मेमोरियल स्कूल, घारामपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संयोजिका रेनू श्रीवास्तव, केंद्र संयोजक सुरेंद्र पांडेय, विद्यालय प्रबंधक दुष्यंत दुबे एवं कविता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया।प्रतियोगिता में कानपुर की कविता सिंह, लखनऊ के पार्थो प्रतिमा मुखर्जी, आकांक्षा श्रीवास्तव एवं रंजना श्रीवास्तव तथा मथुरा के अरुण रावल और अमन मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।प्रदेश संयोजिका रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।विद्यालय के चेयरमैन अंजुम दुबे ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ओलंपिक संघ के सचिव अवनीन्द्र कुमार, अरविंद दीक्षित, नवीन मिश्र, दिनेश अवस्थी, सूक्ष्मा पांडेय, अंशिका, ऋतु, रेखा, रमा, अंकिता, माधव, अनुराग, अमन एवं सिमरन सिंधी रहे।
शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी कला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



