बारिश के बाद धूप व उमस बढ़ी, जनजीवन बेहाल

0
25

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत दिनों पूर्व हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को धूप व उमस और बढ़ी तो जनजीवन बेहाल हो उठा। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, सूर्यदेव की तीखी किरणें बदन में चुभने लगीं। दोपहर तक हालत और खराब हो गई। लोग दिन भर पसीने में डूबे रहे। बीच बीच में आसमान में बादल जरूर आए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। सुबह से ही निकली तीखी धूप ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया। सुबह सात बजे ही तीखी धूप निकल गई। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। कई जगहों पर बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी व उमस से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश की जगह आसमान से बरस रहे आग के गोले ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तेज धूप व उमस के चलते लोग अपने घरों में दुबकने को विवश रहे। दोपहर में नगर की सड़कें सूनी रही हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]